फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 5 February 2021: Gold Silver Rate MCX prices near 7 month lows after big fall over four days

Gold Silver Price: सात महीने के निचले स्तर पर सोना वायदा, जानिए कितनी है कीमत

Fri, 05 Feb 2021 01:07 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 05 Feb 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 5 February 2021: Gold Silver Rate MCX prices near 7 month lows after big fall over four days
सोने चांदी की कीमत आज - फोटो : pixabay

चार दिन की गिरावट के बाद आज वायदा बाजार में सोने की कीमत में बढ़त दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 0.3 फीसदी बढ़कर 46,857 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी वायदा 0.6 फीसदी बढ़कर 67,239 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में, सोना 1,000 रुपये यानी दो फीसदी प्रति 10 ग्राम से अधिक गिर गया था, जबकि चांदी 1,500 रुपये यानी 2.1 फीसदी प्रति किलोग्राम फिसल गई थी। बजट में आयात शुल्क में कटौती की घोषणा ने भारत में सोने की दरों को सात महीने के निचले स्तर पर पहुंचा दिया है। अगस्त में सोना 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर था।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में भी सोने की कीमतों में तेजी आई। पिछले सत्र में दो फीसदी की गिरावट के बाद आज हाजिर सोना 0.2 फीसदी बढ़कर 1,795.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में चांदी की कीमत में गिरावट आई है। चांदी लगभग आठ वर्षों में उच्चतम स्तर पर है। सोमवार को चांदी की दरें 30.03 डॉलर तक जा पहुंची थीं। हाजिर चांदी आज 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 26.27 डॉलर प्रति औंस हो गई। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के 1.9 लाख करोड़ डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज से सोने को निम्न स्तर पर समर्थन मिल सकता है। अन्य कीमती धातुओं में, प्लैटिनम 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 1,095.93 डॉलर प्रति औंस और पैलेडियम 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 2,297.23 डॉलर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


2020 में 47 फीसदी घटा शुद्ध आयात 
डब्ल्यूजीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में देश का सोने का शुद्ध आयात 47 फीसदी घटकर 344.2 टन रह गया, जो 2019 में 646.8 टन रहा था। डब्ल्यूजीसी के प्रबंध निदेशक, भारत सोमसुंदरम पीआर ने कहा कि लॉकडाउन में ढील और चरणबद्ध तरीके से स्थिति को सामान्य करने के प्रयासों से बीते साल की चौथी तिमाही में सोने का आयात सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़ा है। यह दबी मांग के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चौथी तिमाही में उपभोक्ता धारणा में सुधार हुआ और सोने की मांग में गिरावट कम होकर सिर्फ चार फीसदी रह गई। चौथी तिमाही में सोने की मांग 186.2 टन रही, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 194.3 टन थी। सोमसुंदरम ने कहा, '2020 की चौथी तिमाही में त्योहारों और शादी-ब्याज के सीजन की वजह से आभूषणों की मांग 137.3 टन रही। यह पूरे साल की सबसे मजबूत तिमाही रही। निवेश की मांग में अच्छा सुधार रहा और यह आठ फीसदी बढ़कर 48.9 टन रही।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने घटाया सोने-चांदी पर आयात शुल्क 
सरकार ने सोमवार को सोने और चांदी पर आयात शुल्क में कटौती की घोषणा की। इस कदम से घरेलू बाजार में इन मूल्यवान धातुओं की कीमतों को नीचे लाने में मदद मिलेगी तथा रत्न एवं आभूषण निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 का बजट पेश करते हुए कहा कि, 'वर्तमान में सोना और चांदी पर 12.5 फीसदी सीमा शुल्क लगाया जाता है। चूंकि, जुलाई 2019 में शुल्क 10 फीसदी से बढ़ा दिया गया था, इसलिए कीमती धातुओं के मूल्य में तेजी से वृद्धि हुई, इसे पिछले स्तर के करीब लाने के लिए हम सोना और चांदी पर सीमा शुल्क को युक्तिसंगत बना रहे हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed