फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 28 January News: Gold MCX fall for fifth day silver drops

लगातार पांचवें दिन जारी है सोने-चांदी की वायदा कीमत में गिरावट, जानिए कितना है दाम

Thu, 28 Jan 2021 10:34 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 28 Jan 2021 10:34 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 28 January News: Gold MCX fall for fifth day silver drops
सोने चांदी की कीमत आज - फोटो : pixabay

भारतीय बाजारों में आज भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की। एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 0.33 फीसदी गिरकर 48,702 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। लगातार पांचवें दिन इसमें गिरावट आई है। चांदी की बात करें, तो आज चांदी की दर एक फीसदी गिरकर 65,866 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में सोना 0.11 फीसदी जबकि चांदी 0.64 फीसदी घटी थी। अगस्त के 56200 के उच्च स्तर से अब सोने की दरें करीब 7,500 रुपये नीचे हैं।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में, आज अमेरिकी डॉलर की मजबूती से सोने की दरों में गिरावट आई। सोना हाजिर 0.3 फीसदी फिसलकर 1,839.21 डॉलर प्रति औंस हो गया। डॉलर इंडेक्स 0.12 फीसदी बढ़कर 90.745 पर पहुंच गया। मालूम हो कि यूएस फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर को शून्य के करीब रखा है और अपनी मासिक बांड खरीद को बरकरार रखा है। अन्य कीमती धातुएं भी दबाव में रहीं। चांदी 0.2 फीसदी गिरकर 25.18 डॉलर प्रति औंस पर आ गई जबकि प्लैटिनम 0.2 फीसदी गिरकर 1,063.76 डॉलर पर आ गया।
विज्ञापन


कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है ईटीएफ का प्रवाह 
स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमतों पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स बुधवार को 0.3 फीसदी गिरकर 1,169.17 टन हो गई। ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इस महीने सोने में तीन फीसदी की गिरावट
कोटक सिक्योरिटीज ने एक नोट में कहा, 'सोने के व्यापारियों की नजर आज अमेरिकी जीडीपी के चौथी तिमाही के आंकड़े, शुरुआती बेरोजगारी के दावों और नए घर की बिक्री के आंकड़ों पर रहेगी।' वैश्विक बाजारों में, इस महीने सोने में लगभग तीन फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, यह 2011 के बाद से इसका सबसे खराब प्रदर्शन है। 


पिछले साल 25 फीसदी बढ़ा सोना, चांदी में 50 फीसदी उछाल
कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों और सरकारों द्वारा राजकोषीय उपायों ने पिछले साल सोने की कीमतों में 25 फीसदी से अधिक की वृद्धि की थी, जबकि चांदी लगभग 50 फीसदी बढ़ गई थी। सोने को मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। भारत में सोना अपने अगस्त के उच्च स्तर यानी 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से काफी नीचे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed