फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 27 January News: Gold prices today fall for 4th day to near 1-month low, silver rates tumble

Gold Silver Price: करीब एक माह के निचले स्तर पर पहुंची सोने की वायदा कीमत, लगातार चौथे दिन आई गिरावट

Wed, 27 Jan 2021 10:44 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 27 Jan 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 27 January News: Gold prices today fall for 4th day to near 1-month low, silver rates tumble
सोने चांदी की कीमत आज - फोटो : pixabay

कमजोर वैश्विक दरों के बीच आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमतों में तेज गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोने की वायदा कीमत 0.6 फीसदी गिरकर के एक महीने के निचले स्तर के करीब 48,845 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। लगातार चौथे दिन इसमें गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की बात करें, तो एमसीएक्स पर चांदी वायदा भी 0.6 फीसदी गिरकर 66,130 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को भारतीय बाजार बंद थे। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के फैसले से पहले आज सोने की कीमतों में गिरावट आई है। सोना हाजिर 0.3 फीसदी फिसलकर 1,845.30 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 25.43 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। हालांकि अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा कोई बड़ी घोषणा होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन व्यापारी मौद्रिक नीति की नई योजनाओं के बारे में जानने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन


कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है ईटीएफ का प्रवाह 
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स मंगलवार को 0.1 फीसदी गिरकर 1,172.38 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमतों पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरिकी डॉलर इंडेक्स रहा मूल्य निर्धारण कारक 
हाल के दिनों में अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में रुझान सोने के लिए प्रमुख मूल्य निर्धारण कारक रहा है। आज डॉलर इंडेक्स 90.203 पर थोड़ा अधिक रहा। दूसरी ओर, कोरोना वायरस के बढ़ते मामले, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के मिश्रित आर्थिक आंकड़े और अमेरिका-चीन के तनाव के बीच सोने को सेफ हेवेन अपील से अपील से निचले स्तर पर समर्थन मिला है।


एशिया में भौतिक सोने की मांग पिछले हफ्ते बढ़ी क्योंकि चीनी नव वर्ष ने चीन और सिंगापुर में खरीदारों को प्रोत्साहित किया है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed