फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today 22 july 2021 Gold tumbles 264 silver gains marginally

सोना-चांदी: 264 रुपये सस्ती हुई पीली धातु, चांदी में मामूली तेजी

Thu, 22 Jul 2021 04:57 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 22 Jul 2021 04:57 PM IST
सार

आज पीली धातु 264 रुपये गिरकर 46,452 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत सिर्फ चार रुपये बढ़कर 65,484 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन
Gold Silver Price Today 22 july 2021 Gold tumbles 264 silver gains marginally
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने के दाम में 264 रुपये की गिरावट आई और यह 46,452 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक बाजारों में आई गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये में आई तेजी से कीमत प्रभावित हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में सोने का दाम 46,716 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 

विज्ञापन


चांदी में मामूली तेजी
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में चार रुपये की मामूली तेजी आई और यह 65,484 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 65,480 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,797 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 25.17 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था।
विज्ञापन


जून तिमाही में गोल्ड ईटीएफ में 1328 करोड़ का निवेश
निवेशकों ने गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेट कोषों (ईटीएफ) में जून 2021 को समाप्त तिमाही में 1,328 करोड़ रुपये का निवेश किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि चालू वित्त वर्ष के शेष महीनों में निवेश का यह प्रवाह जारी रहेगी। इस साल जून की तिमाही में अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद के बीच निवेश का प्रवाह कुछ कम रहा है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। पिछले साल समान तिमाही में गोल्ड ईटीएफ में निवेश का आंकड़ा 2,040 करोड़ रुपये रहा था। निवेश का प्रवाह घटने के बावजूद गोल्ड ईटीएफ के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) जून, 2021 के अंत तक बढ़कर 16,225 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। जून, 2020 के अंत तक एयूएम 10,857 करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वित्त वर्ष 2020-21 में सोने का आयात 22.58 फीसदी बढ़कर 34.6 अरब डॉलर या 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सोने का आयात चालू खाते के घाटे (CAD) को प्रभावित करता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ा है। वित्त वर्ष के दौरान चांदी का आयात 71 फीसदी घटकर 79.1 करोड़ डॉलर रह गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed