{"_id":"60def507ce245417c551b19c","slug":"gold-silver-price-today-2-july-2021-gold-gains-rs-251-silver-falls-rs-256","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना-चांदी: पीली धातु की कीमत में 251 रुपये की तेजी, चांदी में गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोना-चांदी: पीली धातु की कीमत में 251 रुपये की तेजी, चांदी में गिरावट
Fri, 02 Jul 2021 04:44 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Fri, 02 Jul 2021 04:44 PM IST
सार
आज पीली धातु 251 रुपये बढ़कर 46,615 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 256 रुपये की गिरावट के साथ 68,458 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
विज्ञापन
सोना-चांदी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने का दाम 251 रुपये बढ़कर 46,615 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट से घरेलू बाजार में सोना महंगा हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में 24 कैरेट वाले सोने का दाम 46,364 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
विज्ञापन
256 रुपये सस्ती हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 256 रुपये की गिरावट आई और यह 68,458 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 68,714 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,778 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 26.03 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था।
विज्ञापन
बीते वित्त वर्ष 2020-21 में सोने का आयात 22.58 फीसदी बढ़कर 34.6 अरब डॉलर या 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सोने का आयात चालू खाते के घाटे (CAD) को प्रभावित करता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ा है। वित्त वर्ष के दौरान चांदी का आयात 71 फीसदी घटकर 79.1 करोड़ डॉलर रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में सोने का आयात 28.23 अरब डॉलर रहा था। सोने के आयात में बढ़ोतरी के बावजूद बीते वित्त वर्ष में देश का व्यापार घाटा कम होकर 98.56 अरब डॉलर रह गया।
विज्ञापन
मालूम हो कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है। मात्रा के हिसाब से भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है। देश में पिछले तीन साल में 8,000 से 9,000 किलोग्राम डिजिटल गोल्ड की खरीद-बिक्री हुई है। इसमें अब तक सात-आठ करोड़ लोग निवेश कर चुके हैं। इस कारोबार से जुड़े जानकारों का कहना है कि मध्य वर्ग परिवारों में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव और घर में रखने पर चोरी को लेकर हमेशा डर बना रहता है।