फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 18 February 2021: Gold Silver Rate Gold MCX down nearly 2000 rupees in previous five sessions

Gold Silver Price: पिछले पांच दिनों में 2000 रुपये सस्ता हुआ सोना वायदा, जानिए आज कितनी है कीमत

Thu, 18 Feb 2021 01:12 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 18 Feb 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 18 February 2021: Gold Silver Rate Gold MCX down nearly 2000 rupees in previous five sessions
सोने चांदी की कीमत आज - फोटो : pixabay

पिछले पांच दिनों की गिरावट से घरेलू बाजार में सोना वायदा लगभग आठ महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.4 फीसदी बढ़कर 46,407 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी 0.4 फीसदी बढ़कर 69,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले पांच सत्रों में, वैश्विक दरों में गिरावट के अनुरूप सोने ने लगभग 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। अगस्त 2020 में सोना 56200 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। आज यह उच्च स्तर से करीब 10 हजार रुपये नीचे है।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में, पिछले सत्र में सोना करीब दो महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गया। सोने की दरें 0.4 फीसदी ऊपर 1782.61 डॉलर प्रति औंस के करीब रही। बुधवार को सोना 1769 डॉलर तक गिर गया था, जो 30 नवंबर के बाद का सबसे कम इंट्राडे स्तर। अन्य कीमती धातुओं में, चांदी स्थिर रही, जबकि प्लैटिनम और पैलेडियम दोनों में एक फीसदी से ज्यादा की वृद्धि आई।
विज्ञापन


पिछले साल 25 फीसदी बढ़ा सोना, इस साल छह फीसदी की गिरावट
कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों और सरकारों द्वारा राजकोषीय उपायों ने पिछले साल सोने की कीमतों में 25 फीसदी से अधिक की वृद्धि की थी, जबकि चांदी लगभग 50 फीसदी बढ़ गई थी। वहीं इस साल सोने में वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेजी की संभावनाओं और कोरोना वैक्सीन के आने से अब तक छह फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल 35 फीसदी से अधिक घटी सोने की मांग 
देश की सोने की मांग बीते साल यानी 2020 में 35 फीसदी से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। डब्ल्यूजीसी की 2020 की सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन और बहुमूल्य धातुओं के दाम अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बीच सोने की मांग में गिरावट आई। हालांकि, इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि अब स्थिति सामान्य हो रही है और साथ ती सतत सुधारों से उद्योग मजबूत हुआ है। ऐसे में इस साल 2021 में सोने की मांग में सुधार की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed