{"_id":"60236a44b67fe4062f5df3c6","slug":"gold-silver-price-today-10-february-gold-mcx-prices-today-rise-for-fourth-day-in-row","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Price Today: लगातार चौथे दिन बढ़ी सोने की वायदा कीमत, जानिए कितना हुआ दाम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Price Today: लगातार चौथे दिन बढ़ी सोने की वायदा कीमत, जानिए कितना हुआ दाम
Wed, 10 Feb 2021 10:38 AM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
आज सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख को दर्शाते हुए आज घरेलू बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमतों में तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 0.2 फीसदी बढ़कर 48,046 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने में बढ़त का यह चौथा दिन है। वबीं चांदी का वायदा भाव 0.25 फीसदी बढ़कर 69,860 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में, कमजोर अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीदों से सोने की कीमत बढ़ी। सोना हाजिर 0.2 फीसदी बढ़कर 1,839.99 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में हाजिर चांदी 0.6 फीसदी बढ़कर 27.36 डॉलर प्रति औंस हो गई जबकि पैलेडियम 0.3 फीसदी घटकर 2,312 डॉलर पर रहा। प्लैटिनम छह सालों में पहली बार 1,200 डॉलर के पार चला गया।
विज्ञापन
कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है ईटीएफ का प्रवाह
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स सोमवार के 1,152.43 टन के मुकाबले मंगलवार को 0.4 फीसदी गिरकर 1,148.34 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमतों पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन
पिछले साल तेजी से बढ़ा गोल्ड ईटीएफ में निवेश
कोरोना वायरस महामारी के कारण छाई आर्थिक मंदी और अमेरिकी डॉलर में सुस्ती से साल 2020 में सुरक्षित निवेश के तौर पर स्वर्ण आधारित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में निवेशकों का आकर्षण बढ़ा था। इससे गोल्ड ईटीएफ में 6,657 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ। जबकि साल 2019 में स्वर्ण ईटीएफ में सिर्फ 16 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ था। हालांकि, 2019 में लगातार छह साल की शुद्ध निकासी के बाद इसमें शुद्ध खरीदारी हुई थी। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2020 के अंत तक स्वर्ण कोषों के प्रबंधनाधीन कुल संपत्ति साल भर पहले के 5,768 करोड़ रुपये की तुलना में दो गुना से अधिक बढ़कर 14,174 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 2020 में सोना निवेशकों के लिए सुरक्षित निवेश तथा सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले साधनों में से एक बनकर उभरा।