{"_id":"62c6ba5efa62660078241cc8","slug":"gold-silver-price-ten-grams-of-gold-fell-by-rs-436-silver-rose-by-rs-233-per-kg-gold-silver-price-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold-Silver Price: दस ग्राम सोने के भाव 436 रुपये गिरे, चांदी प्रति किलो 233 रुपये मजबूत हुई ","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold-Silver Price: दस ग्राम सोने के भाव 436 रुपये गिरे, चांदी प्रति किलो 233 रुपये मजबूत हुई
Thu, 07 Jul 2022 04:20 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 07 Jul 2022 04:20 PM IST
सार
दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 436 रुपये कम होकर 50551 रुपये रही। वहीं, प्रति किलो चांदी की कीमत 56,517 रुपये से 233 बढ़कर 56750 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में और गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 436 रुपये कम होकर 50551 रुपये रही।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को सोने का भाव 50987 रुपये था। वहीं, चांदी की कीमतों में गुरुवार को उछाल देखने को मिली है। प्रति किलो चांदी की कीमत 56,517 रुपये से 233 बढ़कर 56750 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कोमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार कोमेक्स पर सोने का भाव 1743 रुपये प्रति औंस चल रहा है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 19.36 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस प्रति हो गया है।
विज्ञापन