फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Sone Chani ka Bhav Aaj ke sone Chani ka Bhav Gold Silver Price Today

Gold Silver Price: चांदी की कीमतों में 4000 रुपये का उछाल, सोना 1.61 लाख रुपये पर पहुंचा

Wed, 11 Feb 2026 09:18 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 11 Feb 2026 09:18 PM IST
सार

Gold Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को तेजी दिखी। चांदी इस दौरान 4000 रुपये प्रति किलोग्राम तक मजबूत हो गई। वहीं सोने की कीमतों में भी मामूली बढ़त दर्ज की गई। आइए जानते हैं सर्राफ बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Gold Silver Price Sone Chani ka Bhav Aaj ke sone Chani ka Bhav Gold Silver Price Today
सोने-चांदी का भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

बुधवार को घरेलू सर्राफा बाजार में देखने को मिला। दिल्ली में चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई और यह 4,000 रुपये उछलकर 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। वहीं, सोने के भाव में भी मजबूती रही और यह 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों और भू-राजनीतिक तनाव के कारण कीमती धातुओं में यह तेजी आई है।

विज्ञापन


घरेलू बाजार में क्या रहे भाव?
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, बुधवार को चांदी की कीमतों में 4,000 रुपये या 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इस उछाल के साथ चांदी 2,64,500 रुपये से बढ़कर 2,68,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।सोने की चमक भी बढ़ी है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में लिवाली का जोर रहा, जिससे इसके दाम 600 रुपये (0.4 प्रतिशत) बढ़कर 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,60,700 रुपये पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


फेडरल रिजर्व और अमेरिकी आंकड़ों का असर
बाजार में आई इस तेजी के पीछे अमेरिका से मिल रहे आर्थिक संकेत अहम हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों को फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में आक्रामक कटौती की उम्मीदों से सहारा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में दिसंबर महीने के खुदरा बिक्री के आंकड़े अनुमान से कमजोर रहे हैं, जो वहां उपभोक्ताओं के खर्च में कमी और आर्थिक विकास की रफ्तार धीमी होने का संकेत देते हैं। इन कमजोर आंकड़ों के बाद बाजार अब यह मानकर चल रहा है कि फेडरल रिजर्व इस साल ब्याज दरों में तीन बार कटौती कर सकता है, जबकि एक हफ्ते पहले तक केवल दो कटौती की संभावना जताई जा रही थी। ब्याज दरें कम होने का माहौल सोने और चांदी जैसी धातुओं के लिए फायदेमंद होता है, जिन पर कोई ब्याज नहीं मिलता।

वैश्विक बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव
वैश्विक बाजारों में भी कीमती धातुओं में भारी उछाल देखा गया। स्पॉट सिल्वर लगभग 6 प्रतिशत या 4.71 डॉलर चढ़कर 85.51 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं, सोना 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,078.72 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। मिराए एसेट शेयरखान के हेड ऑफ कमोडिटीज, प्रवीण सिंह के अनुसार, अमेरिकी डॉलर में आई कमजोरी ने भी सोने की कीमतों को सपोर्ट किया है। निवेशक अब अमेरिका के नॉन-फार्म पेरोल डेटा का इंतजार कर रहे हैं, जिसके आने के बाद बाजार में उतार-चढ़ाव और बढ़ने की आशंका है।


भू-राजनीतिक तनाव ने बढ़ाई सुरक्षित निवेश की मांग
आर्थिक कारणों के अलावा, दुनिया में बढ़ते तनाव ने भी निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर मोड़ा है। खबरों के मुताबिक, वाशिंगटन ईरानी क्रूड ले जाने वाले टैंकरों को रोकने पर विचार कर रहा है और अगर परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत विफल होती है, तो अतिरिक्त नौसैनिक बेड़े तैनात किए जा सकते हैं। इस तनावपूर्ण माहौल के कारण भी सोने और चांदी की मांग में तेजी देखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed