{"_id":"62c42d38799e0e294d26465b","slug":"gold-silver-price-gold-rose-by-rs-65-per-ten-grams-and-silver-rose-by-rs-307-per-kg-gold-silver-price-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold-Silver Price: सोना 65 रुपये प्रति दस ग्राम तो चांदी में प्रति किलोग्राम आई इतने रुपये की तेजी ","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold-Silver Price: सोना 65 रुपये प्रति दस ग्राम तो चांदी में प्रति किलोग्राम आई इतने रुपये की तेजी
Tue, 05 Jul 2022 05:53 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 05 Jul 2022 05:53 PM IST
सार
चांदी के भाव में भी मंगलवार को प्रति किग्रा 307 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 9 पैसे टूटकर 79.04 रुपये पर चला गया था।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 65 रुपये तक की मजबूती देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपये के लगातार टूटने की खबरों के बीच दिल्ली में प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 52,050 रुपये था।
विज्ञापन
इससे पिछले ट्रेड में सोना 51985 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से कारोबार कर रहा था।
वहीं, चांदी के भाव में भी मंगलवार को प्रति किग्रा 307 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है। मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 58358 रुपये प्रति किग्रा रहा। इससे पिछले कारोबारी दिन चांदी का भाव 58051 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 9 पैसे टूटकर 79.04 रुपये पर चला गया था। इस दौरान, भारतीय बाजार से बड़े पैमाने पर रुपये की विदेशी फंड्स की निकासी देखी गई है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों की बात करें तो वहां सोने का भाव 1803 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी 19.94 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रहा।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल का मानना है कि डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका के कारण सोने की कीमतें सपाट नजर आई है। यूएस फेडरल रिजर्व ने अपने सख्त रुख से बाजार में मंदी की चिंताओं पर कुछ हद तक काबू पा लिया है।