{"_id":"62c57136a04f30539b531821","slug":"gold-silver-price-gold-price-fell-by-rs-760-silver-also-fell-by-rs-1276-gold-silver-price-in-hindi-delhi-gold-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold-Silver Price: सोने का भाव 760 रुपये गिरा, चांदी भी 1276 रुपये लुढ़की","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold-Silver Price: सोने का भाव 760 रुपये गिरा, चांदी भी 1276 रुपये लुढ़की
Wed, 06 Jul 2022 04:56 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Wed, 06 Jul 2022 04:56 PM IST
सार
दिल्ली में बुधवार को प्रति दस ग्राम सोने का भाव 760 रुपये गिरकर 51,304 रुपये रहा। वहीं, चांदी की कीमत 58206 रुपये प्रति किलोग्राम से 1276 रुपये गिरकर 56930 रुपये रह गई है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली है। दिल्ली में बुधवार को प्रति दस ग्राम सोने का भाव 760 रुपये गिरकर 51,304 रुपये रहा।
विज्ञापन
इससे पिछले कारोबारी दिन सोने का प्रति 10 ग्राम का भाव 52064 रुपये था। सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें भी टूटी हैं। चांदी की कीमतें 58206 रुपये प्रति किलोग्राम से 1276 रुपये गिरकर 56930 रुपये रह गई है।
विज्ञापन
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी तेजी देखी गई है। वहां सोना 1770 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी 19.94 डॉलर प्रति औंस की दर से कारोबार कर रही है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कॉमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार COMEX ट्रेडिंग में सोने की कीमतों में 0.35 प्रतिशत की उछाल देखी गई है।
विज्ञापन