{"_id":"62a1dd86dd37002a29169cee","slug":"gold-silver-latest-price-update-gold-gains-rs-130-silver-rises-by-rs-273-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Rate Today: सोना 130 रुपये महंगा, चांदी में 273 रुपये की तेजी, खरीदने से पहले जानें ताजा भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Rate Today: सोना 130 रुपये महंगा, चांदी में 273 रुपये की तेजी, खरीदने से पहले जानें ताजा भाव
Thu, 09 Jun 2022 05:16 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 09 Jun 2022 05:16 PM IST
सार
Gold Silver Price Update In INR: गुरुवार को सोना 133 रुपये की तेजी के साथ 50,907 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 50,774 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इसके साथ ही 273 रुपये की तेजी के साथ चांदी का भाव बढ़कर 61,535 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी से राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना 133 रुपये की तेजी के साथ 50,907 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 50,774 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी तेजी आई है और 273 रुपये महंगी हो गई। इस तेजी के साथ चांदी का भाव बढ़कर 61,535 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। बता दें कि पिछले कारोबारी दिन में यह 61,262 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। गौरतलब है कि गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 77.76 (अनंतिम) पर बंद हुआ।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,850 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 21.95 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में गुरुवार को 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ हाजिर सोने की कीमत कमजोर रही।
विज्ञापन