फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Latest price update Gold gains Rs 130 silver rises by Rs 273 news in hindi

Gold Silver Rate Today: सोना 130 रुपये महंगा, चांदी में 273 रुपये की तेजी, खरीदने से पहले जानें ताजा भाव

Thu, 09 Jun 2022 05:16 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 09 Jun 2022 05:16 PM IST
सार

Gold Silver Price Update In INR: गुरुवार को सोना 133 रुपये की तेजी के साथ 50,907 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 50,774 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इसके साथ ही 273 रुपये की तेजी के साथ चांदी का भाव बढ़कर 61,535 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Gold Silver Latest price update Gold gains Rs 130 silver rises by Rs 273 news in hindi
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी से राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना 133 रुपये की तेजी के साथ 50,907 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 50,774 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 

विज्ञापन


सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी तेजी आई है और 273 रुपये महंगी हो गई। इस तेजी के साथ चांदी का भाव बढ़कर 61,535 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। बता दें कि पिछले कारोबारी दिन में यह 61,262 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। गौरतलब है कि गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 77.76 (अनंतिम) पर बंद हुआ।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,850 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 21.95 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में गुरुवार को 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ हाजिर सोने की कीमत कमजोर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed