{"_id":"5f1a7f758ebc3e637122d55a","slug":"gold-prices-today-rise-for-6th-consecutive-day-while-silver-rates-drop","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज लगातार 6वें दिन बढ़ी सोने की कीमत, चांदी के दाम में गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
आज लगातार 6वें दिन बढ़ी सोने की कीमत, चांदी के दाम में गिरावट
Fri, 24 Jul 2020 11:58 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
सोना-चांदी
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक बाजारों में तेजी के चलते भारत में सोने की कीमतों में तेजी जारी रही। एमसीएक्स पर अगस्त के सोने का वायदा 0.2 फीसदी बढ़कर 50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। लगातार छह दिनों से इसमें इजाफा हो रहा है। चांदी की बात करें, तो चांदी वायदा भाव एमसीएक्स पर 0.14 फीसदी घटकर 61,110 रुपये प्रति किलोग्राम पर कम रहा। भारत में सोने की कीमत पिछले सत्र में 50,936 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जो उच्च स्तर था। कल इसमें 1.5 फीसदी तक की बढ़त हुई थी। इस साल अब तक भारत में सोना लगभग 30 फीसदी बढ़ चुका है।
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों का हाल
अमेरिका-चीन तनाव में वृद्धि से सोने की दरें आज स्थिर थीं। वहीं प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद और कोरोना वायरस के मामले दुनिया के कई हिस्सों में तेजी से बढ़ रहे हैं। वैश्विक बाजार में पिछले सत्र में 1,900 डॉलर (सितंबर 2011 के बाद सबसे अधिक) के स्तर के करीब आने के बाद आज हाजिर सोना 1,885.62 डॉलर प्रति औंस था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.3 फीसदी गिरकर 22.66 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि प्लैटिनम 0.9 फीसदी से 913.86 डॉलर प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों में इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में 4 फीसदी की वृद्धि हुई है, तीन महीनों में यह फीसदी में सबसे बड़ी साप्ताहिक वृद्धि है। सोने को राजनीतिक और वित्तीय अनिश्चितता के समय में निवेश के लिए एक सेफ हैवेन के रूप में देखा जाता है। कीमती धातु को भी कमजोर डॉलर का समर्थन मिला है।
विज्ञापन