फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold prices rises by 50 rupees on thursday, silver slides by 300 rupees

लगातार तीसरे दिन बढ़ी सोने की कीमत, चांदी 300 रुपये फिसली

Thu, 05 Sep 2019 07:47 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 05 Sep 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
gold prices rises by 50 rupees on thursday, silver slides by 300 rupees

गुरुवार को लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिला। हालांकि चांदी का भाव बुधवार को रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद 300 रुपये फिसल गया। हालांकि अभी भी दोनों कीमती धातुओं की कीमत अभी भी 40 हजार रुपये और 51 हजार रुपये के पार बनी हुई हैं। 

विज्ञापन

यह रहा सोने का भाव

गुरुवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमत 50 रुपये बढ़ गई। सोना स्टैंडर्ड 50 रुपये चमककर 40,470 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया, जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 40,300 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिकी। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,700 रुपये पर स्थिर रही।

विज्ञापन

चांदी में 300 रुपये की गिरावट

ऊंचे भाव पर चांदी की ग्राहकी कमजोर पडऩे से चांदी हाजिर आज 300 रुपये लुढ़ककर 51,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि चांदी वायदा 140 रुपये चढ़कर 50,150 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 1,050 और 1,060 रुपये के भाव पर टिके रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजार में यह रहा हाल

लंदन और न्यूयॉर्क में सोना हाजिर 9.65 डॉलर लुढ़ककर 1,542.05 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। गत दिवस बीच कारोबार में यह 1,557 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था, जो अप्रैल 2013 के बाद का उच्चतम स्तर है। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी नौ डॉलर टूटकर 1,551.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन और अमरीका के बीच व्यापार युद्ध के सिलसिले में वार्ता की उम्मीद से सोने पर दबाव आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed