फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold prices rises by 126 rupees on friday, silver too become costly

दिवाली से पहले सोना 126 रुपये महंगा, चांदी की कीमत में भी उछाल

Fri, 11 Oct 2019 05:18 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 11 Oct 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
gold prices rises by 126 rupees on friday, silver too become costly
सोना और चांदी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सराफा बाजार में शुक्रवार को सोना 126 रुपये महंगा होकर 39,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। वहीं, औद्योगिक इकाइयों की मांग में तेजी से चांदी भी 380 रुपये महंगी होकर 46,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। 

विज्ञापन

यह रहा सोने का भाव

सिक्युरिटीज के अनुसार, कमजोर रुपये और त्योहारी मांग के कारण सोने में यह तेजी देखने को मिली है। गौरतलब है कि गुरुवार को सोना 39,034 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।गुरुवार को चांदी 46,520 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली किये जाने से चांदी की कीमतों में यह उछाल देखने को मिला है।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि त्योहारी सीजन की मांग उभरने और रुपये में कमजोरी से दिल्ली में 24 कैरट शुद्धता वाले सोने की हाजिर कीमत 126 रुपये चढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजार में यह रहा हाल

 न्यूयॉर्क में सोना 1,502 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 17.71 डॉलर प्रति औंस रही। बृहस्पतिवार को सोना 39,034 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed