फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold price today and silver price at record high future and options price

चांदी की कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें वायदा बाजार में सोने-चांदी का दाम

Tue, 21 Jul 2020 01:01 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 21 Jul 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
Gold price today and silver price at record high future and options price
Gold and Silver Coins

घरेलू वायदा बाजार में आज चांदी की कीमतों में शानदार उछाल देखने को मिला, जिसकी वजह से चांदी का घरेलू वायदा भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह नौ बजकर 14 मिनट पर 14 सितंबर 2020 के लिए चांदी का भाव 55,423 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन


इस अवधि में चांदी में 1,418 रुपये की शानदार छलांग देखी गई, जिसके बाद चांदी की वायदा कीमत अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। चांदी के साथ-साथ सोने के घरेलू वायदा भाव में तेजी देखने को मिली है।
विज्ञापन


एमसीएक्स पर पांच अगस्त 2020 के लिए सोने की वायदा कीमतें मंगलवार की सुबह 49,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी। सोने के वायदा भाव में 73 रुपये की तेजी देखने को मिली। वहीं सोने का दाम पांच अक्तूबर 2020 के लिए 49,235 रुपये प्रति 10 ग्राम कारोबार कर रहा था। इस समय सोने के वायदा भाव में 77 रुपये की बढ़त दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने के भाव में मंगलवार सुबह 0.16 फीसदी यानि कि 2.9 डॉलर के साथ बढ़त देखने को मिली। सोने की कीमत 1,820.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।


यही नहीं सोने का वैश्विक हाजिर बाजार 0.93 डॉलर की बढ़त के साथ 1,818.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। चांदी की वैश्विक वायदा कीमत में बढ़ोतरी देखी गई, कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 0.49 डॉलर की बढ़त के साथ 20.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed