{"_id":"5f181811a153c72dfa78c685","slug":"gold-price-hits-new-record-high-of-50920-rupees-per-10-gm-silver-rate-also-glitters","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Price Today: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची सोने की कीमत, चांदी भी हुई महंगी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Price Today: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची सोने की कीमत, चांदी भी हुई महंगी
Wed, 22 Jul 2020 04:38 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 22 Jul 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
आज सोने की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Gold-Silver Rate Today: आज सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत बुधवार को एक नए रिकॉर्ड के साथ 430 रुपये बढ़कर 50,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जबकि पिछले कारोबार में सोना 50,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
चांदी की कीमत भी बढ़ी
चांदी की बात करें, तो चांदी की भी भारी मांग के चलते बुधवार को इसकी कीमत 2,550 रुपये से बढ़कर 60,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो मंगलवार को 57,850 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतना रहा भाव
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने इस संदर्भ में कहा कि, दिल्ली में 24 कैरेट के लिए सोने की कीमतों में 430 रुपये की तेजी से एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया गया, जो अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आई बढ़त को दर्शाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,855 डॉलर प्रति औंस और चांदी 21.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पटेल ने कहा कि, 'अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि से निवेशक में सुरक्षित धातुओं की मांग बढ़ी है।'
विज्ञापन
एमसीएक्स पर इतना रहा भाव
मालूम हो कि आज भारत में सोने की कीमतें लगातार दूसरे दिन नई ऊंचाई पर पहुंच गईं। एमसीएक्स पर अगस्त का सोना वायदा 0.8 फीसदी बढ़कर 49,925 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं एमसीएक्स पर सितंबर चांदी वायदा चार फीसदी उछलकर 59,635 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। पिछले सत्र में सोने की कीमतों में एक फीसदी यानी लगभग 500 रुपये की वृद्धि हुई थी। दूसरी ओर, पिछले सत्र में चांदी की कीमत छह फीसदी यानी लगभग 3,400 प्रति किलोग्राम बढ़ गई थी और सोमवार को चांदी की कीमत 1,150 रुपये बढ़ी थी।
आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकर्स के रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटीज फंडामेंटल) जिगर त्रिवेदी ने कहा कि कोरोना वायरस मामलों में तेजी आने से और प्रोत्साहन के उपायों की अपेक्षा से सोने की मांग बढ़ी है।