{"_id":"6384ae2cb00b54096c0e1bcd","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-november-28-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sone Chandi Ka Bhav: सोना 61 रुपये टूटा, चांदी 146 रुपये सस्ता हुई","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sone Chandi Ka Bhav: सोना 61 रुपये टूटा, चांदी 146 रुपये सस्ता हुई
Mon, 28 Nov 2022 06:18 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 28 Nov 2022 06:18 PM IST
सार
Sone Chandi Ka Bhav: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 61 रुपये गिरकर 52,822 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 146 रुपए की गिरावट के साथ 61,855 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत
- फोटो : Social media
विस्तार
विदेशों में सोने की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 61 रुपये गिरकर 52,822 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पिछले कारोबार में सोना 52,883 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। चांदी भी 146 रुपए की गिरावट के साथ 61,855 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार के अनुसार, "शादियों के मौसम के बाद कमजोर रुपये और मजबूत भौतिक मांग के कारण घरेलू सोने की कीमतों में गिरावट को सीमित करने में मदद मिली है।"
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,750.46 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं, चांदी गिरावट के साथ 21.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
विज्ञापन
परमार ने कहा, "कोरोना नियंत्रण के लिए चीन में बढ़ती अशांति के कारण कॉमेक्स गोल्ड में गिरावट दर्ज की गई, इससे डॉलर मजबूत हुआ है। चीन के लोगों की ओर से कोविड नियंत्रण के लिए लगे प्रतिबंधों के खिलाफ विरोध के बाद डॉलर की मांग बढ़ी है।