फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today december 02 2022

Sone Chandi Ka Bhav: मजबूत वैश्विक रुख से सोना 473 रुपये चढ़ा, चांदी 1216 रुपये मजबूत हुई

Fri, 02 Dec 2022 04:13 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 02 Dec 2022 04:13 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 473 रुपये मजबूत होकर 54,195 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी भी 1,216 रुपये की तेजी के साथ 66,064 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today december 02 2022
सोना चांदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मजबूत वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 473 रुपये मजबूत होकर 54,195 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबार में सोना 53,722 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


चांदी भी 1,216 रुपये की तेजी के साथ 66,064 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा, 'मुद्रास्फीति के नीचे आने के संकेत, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और सोने की अच्छी भौतिक मांग से घरेलू सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।' अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,801.25 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है जबकि चांदी की कीमत 22.73 डॉलर प्रति औंस रही।
विज्ञापन


मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सीनियर वीपी कमोडिटी रिसर्च नवनीत दमानी ने कहा, "फेडरल रिजर्व से धीमी दर में बढ़ोतरी की संभावना और अमेरिकी मुद्रास्फीति के ठंडा होने के संकेतों के कारण डॉलर के कमजोर होने से सोने और चांदी की कीमतों में सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार जारी है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed