{"_id":"659d547729df30caee025e99","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा, चांदी 450 रुपये उछली","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोना 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा, चांदी 450 रुपये उछली
Tue, 09 Jan 2024 07:43 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 09 Jan 2024 07:43 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना रहा। हालांकि, चांदी 450 रुपये की बढ़त के साथ 76,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना रहा। हालांकि, चांदी 450 रुपये की बढ़त के साथ 76,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पिछले कारोबारी सत्र में यह 76,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतें 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रही।"
विज्ञापन
वायदा कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का फरवरी अनुबंध 261 रुपये की तेजी के साथ 62,356 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा चांदी के मार्च अनुबंध की कीमत 176 रुपये की तेजी के साथ 72,603 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
वैश्विक बाजार में सोना और चांदी मामूली तेजी के साथ क्रमश: 2,031 डॉलर प्रति औंस और 23.10 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव दो डॉलर की तेजी के साथ 2,031 डॉलर प्रति औंस हो गया।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि पिछले सत्र में गिरावट के बाद सोने में स्थिरता आई क्योंकि अमेरिकी श्रम आंकड़ों ने उम्मीद से अधिक मजबूत मौद्रिक नीति ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों पर पुनर्विचार का अनुमान जगा है।