फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today

Gold Silver Price Today: सोने में 50 रुपये की गिरावट, चांदी 600 रुपये उछली

Thu, 21 Dec 2023 06:13 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 21 Dec 2023 06:13 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 50 रुपये टूटकर 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि, चांदी इस दौरान 600 रुपये उछलकर 79,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today
सोना-चांदी की कीमत। - फोटो : Pixabay

विस्तार

विदेशी बाजारों में मंदी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 50 रुपये टूटकर 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सेशन में सोना 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


हालांकि, चांदी इस दौरान 600 रुपये उछलकर 79,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में सोने का फरवरी अनुबंध 25 रुपये की तेजी के साथ 62,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। हालांकि, चांदी के मार्च अनुबंध की कीमत 126 रुपये की गिरावट के साथ 75,360 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,037 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी तेजी के साथ 24.25 डॉलर प्रति औंस रह गई। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज में जिंसों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने सोने की कीमतों में गिरावट पर कहा कि अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों के उम्मीद से बेहतर रहने के बाद डॉलर सूचकांक ने अपने नुकसान की कुछ भरपाई कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed