फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today Bajaj Broking

Gold Silver Price: सोने की कीमतों में आई 1200 रुपये की गिरावट, चांदी के दाम भी घटे, जानिए आज का भाव

Tue, 04 Nov 2025 05:36 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 04 Nov 2025 05:36 PM IST
सार

Gold Silver Price: सोने की कीमत मंगलवार को 1,200 रुपये की गिरावट के साथ 1,24,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं चांदी भी 2,500 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,51,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today Bajaj Broking
सोना- चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 1,200 रुपये की गिरावट के साथ 1,24,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली इस बहुमूल्य धातु की कीमत 1,200 रुपये की गिरावट के साथ 1,23,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं चांदी भी 2,500 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,51,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। विशेषज्ञों ने कहा कि  अमेरिकी फेडरल रिजर्व के कई अधिकारियों की टिप्पणियों से अगले महीने ब्याज दरों में कटौती की उम्मदें धूमिल हुई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Report: त्योहारी सीजन और ऑनलाइन लेनदेन ने बढ़ाई रफ्तार, सितंबर में क्रेडिट कार्ड से खर्च ₹2.17 लाख करोड़ पर

विज्ञापन

फेड अधिकारियों की टिप्पणियों का पड़ा असर

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि मजबूत डॉलर और फेडरल रिजर्व के कई अधिकारियों की आक्रामक टिप्पणियों के कारण मंगलवार को सोने में गिरावट आई। अधिकारियों ने अगले महीने ब्याज दरों में कटौती की संभावना को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूत हुआ डॉलर

डॉलर सूचकांक, जो छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को मापता है, 0.12 प्रतिशत बढ़कर 99.99 पर पहुंच गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है, जिससे कीमती धातुओं पर भी दबाव पड़ा।

वैश्विक बाजारों में गिरे सोने-चांदी के दाम

विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 7.84 डॉलर या 0.2 प्रतिशत गिरकर 3,993.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी लगभग 1 प्रतिशत गिरकर 47.73 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

अमेरिका श्रम बाजार के आंकड़ों पर निवेशकों की नजर 

इस बीच, फेड गवर्नर लिसा कुक ने मैरी डेली और ऑस्टन गुल्सबी के साथ मिलकर श्रम बाजार की चिंताओं पर प्रकाश डाला, लेकिन दिसंबर में एक और कटौती करने से परहेज किया। कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी कमोडिटी रिसर्च, कायनात चैनवाला ने कहा कि बाजार का ध्यान अब आगामी एडीपी रोजगार और आईएसएम पीएमआई आंकड़ों पर केंद्रित है। वहीं सुरक्षित निवेश की मांग में कमी और चीन द्वारा सोने पर कर प्रोत्साहन वापस लेने से धारणा पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed