फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, गोल्ड 3900 रुपये तो सिल्वर ₹7800 सस्ता

Tue, 18 Nov 2025 06:25 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 18 Nov 2025 06:25 PM IST
सार

Gold Silver Price: कमजोर मांग के बीच सोने की कीमत 3,900 रुपये की गिरावट के साथ 1,25,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं चांदी की कीमतें भी दबाव में रहीं और इसकी कीमत 7,800 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Adobestock

विस्तार

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से अगले महीने ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होने के बीच वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने की कीमत 3,900 रुपये की गिरावट के साथ 1,25,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली इस बहुमूल्य धातु का भाव 3,900 रुपए की गिरावट के साथ 1,25,200 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी की कीमतें भी दबाव में रहीं और इसकी कीमत 7,800 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India-US: 'परिवार में भी कभी-कभी थोड़ी बहुत नोक-झोंक तो होती रहती है', भारत-अमेरिका संबंधों पर बोले पीयूष गोयल

विज्ञापन

अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का है निवेशकों को इंतजार

सोने और चांदी में भारी बिकवाली देखी गई, क्योंकि निवेशक इस सप्ताह जारी होने वाले अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से फेडरल रिजर्व की नीति के संकेत की प्रतीक्षा कर रहे हैं, व अमेरिकी ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें कम हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेड की ब्याज दरों में कटौती की संभावना हुई कम

ऑग्मोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि पिछले छह सप्ताहों से अमेरिकी आंकड़ों की अनुपस्थिति और कई फेड अधिकारियों द्वारा की गई आक्रामक टिप्पणियों के कारण दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम हो गई है।

वैश्विक बाजारों में गिरे सोने-चांदी के दाम

विदेशी बाजारों में, हाजिर सोना लगातार चौथे सत्र में गिरावट के साथ 4,042.32 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पिछले चार सत्रों में, यह कीमती धातु 152.82 डॉलर या 3.64 प्रतिशत गिर चुकी है, जो 12 नवंबर को 4,195.14 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई थी। हाजिर चांदी की कीमत तीन दिन की गिरावट के बाद 0.57 प्रतिशत बढ़कर 50.49 डॉलर प्रति औंस हो गई।

दरों में कटौती को लेकर संदेह ने सोने की कीमतों पर डाला असर

मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटीज प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि फेडरल रिजर्व (फेड) के अधिकारियों की तीखी टिप्पणियों के बीच फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती को लेकर संदेह बने रहने से हाजिर सोने में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही। दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना घटकर 41 प्रतिशत रह गई है, जो 5 नवंबर को 63 प्रतिशत थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि बाजार प्रतिभागी फेडरल रिजर्व की बुधवार को जारी होने वाली हालिया बैठक के विवरण पर बारीकी से नजर रखेंगे व अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती के बारे में जानकारी के लिए गुरुवार को जारी होने वाली सितंबर माह की रोजगार रिपोर्ट पर भी नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि आंकड़ों के जारी होने और बैठक के विवरण से ब्याज दर के परिदृश्य पर और स्पष्टता मिलने की उम्मीद है व निकट भविष्य में सोने की कीमतों पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed