फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: सोना 3000 रुपये बढ़कर 1.30 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर, जानिए सर्राफा बाजार का पूरा हाल

Thu, 13 Nov 2025 07:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 13 Nov 2025 07:37 PM IST
सार

Gold Silver Price: दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमत 3,000 रुपये बढ़कर 1,30,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।  गुरुवार को चांदी की कीमत 7,700 रुपये बढ़कर 1,69,000 रुपये प्रति किलोग्राम हुई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। आइए जानते हैं सर्राफा बाजार का हाल विस्तार से।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

मजबूत वैश्विक संकेतों और कमजोर डॉलर के चलते दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमत 3,000 रुपये बढ़कर 1,30,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। व्यापारियों ने कहा कि अमेरिकी सरकार के बंद होने की समाप्ति से भी सुरक्षित निवेश की अपील को बल मिला है।

विज्ञापन


99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली इस बहुमूल्य धातु में लगातार तीसरे दिन तेजी रही और यह 3,000 रुपए उछलकर 1,30,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई, जबकि बुधवार को इसका भाव 1,27,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना पिछले बाजार सत्र में 1,27,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गुरुवार को चांदी की कीमत 7,700 रुपये बढ़कर 1,69,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। बुधवार को यह सफेद धातु 5,540 रुपये बढ़कर 1,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.30 पर कारोबार कर रहा था। ट्रंप प्रशासन की 43 दिन के रिकॉर्ड सरकारी बंद को समाप्त करने के लिए विधेयक पारित करने के बाद, इससे सर्राफा कीमतों को समर्थन मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 41.19 डॉलर यानी 0.98 प्रतिशत बढ़कर 4,236.84 डॉलर प्रति औंस हो गया।

जानकारों के अनुसार गुरुवार को सर्राफा बाजार में तेजी जारी रही। इसका कारण कमजोर अमेरिकी डॉलर तथा विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़ों के बाद ब्याज दरों में और कटौती की बढ़ती उम्मीदें रहीं।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, "इसके अतिरिक्त, फेडरल रिजर्व द्वारा शटडाउन के कारण हुई आंशिक तरलता की कमी को दूर करने के लिए प्रणाली में और अधिक धनराशि डालने की संभावना है, जिसका सकारात्मक प्रभाव कीमती धातुओं पर भी पड़ा है।"


विदेशी कारोबार में हाजिर चांदी 1.13 प्रतिशत बढ़कर 53.86 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। गांधी ने कहा, "इस सप्ताह चांदी में जोरदार उछाल आया है और अब तक इसमें 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। यह उछाल कई तेजी के कारकों से प्रेरित है, इनमें ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद, आपूर्ति संबंधी चिंताएं, मजबूत औद्योगिक और निवेश मांग और मजबूत तकनीकी गति शामिल हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed