फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: धनतेरस से पहले सोने की कीमत में 200 रुपये की मामूली गिरावट, जानें चांदी का भाव

Thu, 16 Oct 2025 06:53 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 16 Oct 2025 06:53 PM IST
सार

Gold Silver Price: सोने का भाव 200 रुपये की गिरावट के साथ 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में चांदी की कीमतें 2,000 रुपये की तेजी के साथ 1,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गईं।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोना चांदी कीमत - फोटो : PTI

विस्तार

व्यापारियों की मुनाफावसूली के बीच राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गई। सोने का भाव 200 रुपये की गिरावट के साथ 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 200 रुपये की गिरावट के साथ 1,31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि, उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में चांदी की कीमतें 2,000 रुपये की तेजी के साथ 1,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Silver Shortage : क्या धनतेरस और दिवाली में जानबूझकर बनाई जा रही चांदी की किल्लत, सर्राफा बाजार की राय जानें

विज्ञापन

वैश्विक बाजारों में बढ़े सोने-चांदी के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना करीब 1 प्रतिशत बढ़कर 4,246.08 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। अमेरिका में राजकोषीय चिंताओं और बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच निवेशकों द्वारा सुरक्षित निवेश की ओर रुख करने से सोने में हालिया तेजी जारी रही। हाजिर चांदी मामूली बढ़त के साथ 53.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है विशेषज्ञों की राय?

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एंड करेंसी) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि सोने में तेजी जारी रही, क्योंकि अमेरिकी सरकार के चालू बंद के कारण प्रमुख आर्थिक आंकड़ों के जारी होने में देरी हुई, जिससे बाजार में अनिश्चितता बनी रही। उन्होंने कहा कि नए संकेतों के अभाव और अमेरिकी राजकोषीय स्थिति को लेकर लगातार चिंताओं के कारण सुरक्षित निवेश की मांग मजबूत हुई है, जिससे सोने की कीमतों में तेजी आई है।



कोटक सिक्योरिटीज में एवीपी कमोडिटी रिसर्च कायनात चैनवाला ने कहा कि निवेशकों की धारणा इस उम्मीद से प्रभावित हो रही है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक विकास को समर्थन देने के लिए इस वर्ष के अंत में ब्याज दरों में दो बार कटौती कर सकता है।

कमोडिटी बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, कभी-कभार मुनाफावसूली के बावजूद, बहुमूल्य धातु के लिए अंतर्निहित रुख तेजी का बना हुआ है, जिसे व्यापक आर्थिक और भू-राजनीतिक कारकों के संयोजन से समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed