फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: आज 10 ग्राम सोने का भाव 2600 रुपये बढ़कर 126600 रुपये पर पहुंचा, जानें चांदी का रेट

Wed, 08 Oct 2025 05:43 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 08 Oct 2025 05:43 PM IST
सार

Gold Silver Price: सोने की कीमत 2,600 रुपये की तेजी के साथ 1,26,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 3,000 रुपये बढ़कर 1,57,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी सरकार के लंबे समय तक बंद रहने से उत्पन्न भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच मजबूत वैश्विक रुझानों के सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला। राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने की कीमत 2,600 रुपये की तेजी के साथ 1,26,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली पीली धातु 2,600 रुपये बढ़कर 1,26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत 3,000 रुपये बढ़कर 1,57,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। पिछले तीन दिनों में सोने में 6,000 रुपए की वृद्धि हुई है, क्योंकि वैश्विक स्तर पर जोखिम से बचने की प्रवृत्ति ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर आकर्षित किया है।

विज्ञापन

विदेशी बाजारों में बढ़ें सोने-चांदी के दाम

विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी सरकार के चालू बंद और बढ़ते वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव ने सुरक्षित पनाह वाली परिसंपत्ति में निवेश को बढ़ावा दिया है। विदेशी बाजारों में सर्राफा कीमतों में जोरदार तेजी देखी गई। हाजिर सोना करीब 2 फीसदी बढ़कर 4,049.59 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में हाजिर चांदी 2 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 48.99 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

विज्ञापन

अमेरिकी शटडाउन के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी

कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी कमोडिटी रिसर्च, कायनात चैनवाला ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था और सरकारी शटडाउन की चिंताओं के बीच सुरक्षित निवेश की मांग के कारण हाजिर सोना पहली बार 4,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर पहुंच गया। यूक्रेन में भू-राजनीतिक तनाव, फ्रांस और जापान में राजनीतिक अस्थिरता, व जारी डेटा ब्लैकआउट के बीच फेड की ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों ने भी तेजी को समर्थन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed