{"_id":"689ddb380de185cd72038f4d","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-gold-and-silver-price-today-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोना 400 रुपये मजबूत होकर 101420 रुपये पर, चांदी 1500 रुपये उछली","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोना 400 रुपये मजबूत होकर 101420 रुपये पर, चांदी 1500 रुपये उछली
Thu, 14 Aug 2025 06:19 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 14 Aug 2025 06:19 PM IST
सार
Gold Silver Price: स्टॉकिस्टों की ताजा खरीदारी के कारण दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमत 400 रुपये बढ़कर 1,01,420 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी की कीमत 1,500 रुपये बढ़कर 1,13,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। आइए जानते हैं सर्राफ बाजार का हाल, विस्तार से।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव
- फोटो : PTI
विस्तार
स्टॉकिस्टों की ताजा खरीदारी के कारण दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमत 400 रुपये बढ़कर 1,01,420 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह पीली धातु 1,01,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
दूसरी ओर 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 400 रुपये बढ़कर 1,01,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। बुधवार को यह 1,00,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान, चांदी की कीमत 1,500 रुपये बढ़कर 1,13,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई।
विज्ञापन
ऑग्मोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा, "अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा सितंबर की बैठक में ब्याज दरों में कटौती फिर से शुरू करने पर व्यापारियों के दांव बढ़ने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई। श्रम बाजार में मंदी के संकेतों ने अतिरिक्त राहत की गुंजाइश प्रदान की, वहीं अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की हालिया रिपोर्ट ने टैरिफ-संचालित मुद्रास्फीति की चिंताओं को कम किया है।"
विज्ञापन
वैश्विक मोर्चे पर न्यूयॉर्क में सोना मामूली बढ़त के साथ 3,356.96 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जानकारों ने कहा, "अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक और बेरोजगारी दावों के आंकड़ों से पहले सोने में बढ़त जारी है।"
कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा, "वाशिंगटन और बीजिंग ने अपने टैरिफ संघर्ष विराम को 90 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। अमेरिका, यूरोपीय देश, यूक्रेन और रूस के नेता भी बातचीत करने वाले हैं। ऐसे में बाजार में आगे की तेजी पर असर पड़ सकता है।"
एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एंड करेंसी) जतीन त्रिवेदी के अनुसार, डॉलर में कमजोरी ने सोने की कीमतों को सहारा दिया है। विभिन्न देशों पर जारी टैरिफ ने भी इसकी मजबूती में योगदान दिया है। कुल मिलाकर, जब तक सोना 3,280 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बना रहता है, तब तक यह सकारात्मक बना रहेगा। हालांकि, हाजिर चांदी 0.41 प्रतिशत गिरकर 38.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।