{"_id":"689c74c6248ace26ab080477","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-gold-and-silver-price-today-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: बिकवाली से सोना 500 रुपये कमजोर हुआ, चांदी 112000 रुपये पर स्थिर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: बिकवाली से सोना 500 रुपये कमजोर हुआ, चांदी 112000 रुपये पर स्थिर
Wed, 13 Aug 2025 04:49 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Wed, 13 Aug 2025 04:49 PM IST
सार
Gold Silver Price: बुधवार को सोने की कीमत 500 रुपये की गिरावट के साथ 1,01,020 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं चांदी की कीमतें 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं।
विज्ञापन
सोना-चांदी
- फोटो : PTI
विस्तार
स्टॉकिस्टों की लगातार बिकवाली के कारण बुधवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 500 रुपये की गिरावट के साथ 1,01,020 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 500 रुपए घटकर 1,00,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी की कीमतें 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: West Bengal: सिनेमाघरों में साल के हर दिन प्राइम टाइम शो में बंगाली फिल्मों की स्क्रीनिंग जरूरी, अधिसूचना जारी
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों में गिरे सोने-चांदी के दाम
विदेशी बाजारों में न्यूयॉर्क में सोना हाजिर 10.79 डॉलर अथवा 0.32 प्रतिशत बढ़कर 3,358.99 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हाजिर चांदी 1.58 प्रतिशत बढ़कर 38.51 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
विज्ञापन
मौद्रिक नीति पर है निवेशकों की नजर
कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा कि सोना हाजिर 3,350 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर कारोबार कर रहा है। व्यापारी मौद्रिक नीति के दृष्टिकोण के बारे में आगे के संकेतों के लिए अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक और खुदरा बिक्री के आंकड़ों के साथ-साथ कई फेड अधिकारियों के भाषणों का इंतजार कर रहे हैं।
फेड पर बढ़ते दबाव ने बाजार की चिंता बढ़ाई
अबान्स फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा फेड के अध्यक्ष पर ब्याज दरें कम करने के लिए जारी राजनीतिक दबाव ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है। इससे सुरक्षित निवेश वाली संपत्ति के रूप में सोने की स्थिति और मजबूत हो गई है।
ट्रंप- पुतिन वार्ता का पड़ेगा असर
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी के अनुसार, व्यापारी अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को होने वाली वार्ता पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इससे सोने की कीमतों को नई दिशा मिल सकती है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन