फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: वैश्विक बाजारों में बिकवाली से सोना 1000 रुपये कमजोर हुआ, चांदी 2000 रुपये सस्ती हुई

Tue, 12 Aug 2025 05:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 12 Aug 2025 05:49 PM IST
सार

Gold Silver Price: वैश्विक बाजारों में बिकवाली के बीच दिल्ली में मंगलवार को सोने की कीमत 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,01,520 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मंगलवार को चांदी की कीमत 2,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। आइए जानें सर्राफा बाजार का हाल विस्तार से।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोने चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

वैश्विक बाजारों में बिकवाली के बीच दिल्ली में मंगलवार को सोने की कीमत 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,01,520 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,02,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर था।

विज्ञापन


स्थानीय बाजारों में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव मंगलवार को 1,000 रुपए घटकर 1,01,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता ने कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर स्पष्ट किए जाने के बाद कि सोने के आयात पर कोई शुल्क नहीं लगाया जाएगा, सोने की कीमतों में गिरावट आई है। हालांकि व्हाइट हाउस की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन इस घोषणा से व्यापार संबंधी कुछ चिंताएं कम हुई हैं।"
विज्ञापन


इसके अलावा, अमेरिका ने सोमवार को बताया कि चीन पर जवाबी टैरिफ के निलंबन की अवधि को  11 नवंबर तक बढ़ा दिया जाएगा। मेहता के अनुसार इस फैसले से व्यापक आर्थिक तनाव को कम करने में मदद मिली है, जिसके कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे बढ़कर 87.65 पर पहुंच गया। इस बीच, मंगलवार को चांदी की कीमत 2,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। सोमवार को यह 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,347.18 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

ऑग्मोंट की अनुसंधान प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि सोमवार को ट्रम्प की घोषणा कि सोने पर टैरिफ नहीं लगेगा, ने धातु के आयात की कीमत में नाटकीय वृद्धि के बारे में चिंताओं को दूर कर दिया है, जिससे कीमतें 3,400 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई हैं। विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी करीब 1 प्रतिशत बढ़कर 37.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।


चैनानी ने कहा, "निवेशक अमेरिकी बाजार के आर्थिक आंकड़ों, जैसे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक और खुदरा बिक्री पर कड़ी नजर रखेंगे। इससे फेडरल रिजर्व की ब्याज दर के बारे में नए संकेत मिलेंगे।" कमोडिटी बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी फेड अधिकारियों की टिप्पणियां भविष्य में अमेरिकी डॉलर की कीमत की गतिशीलता को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगीं। ये बुलियन कीमतों को भी प्रोत्साहन प्रदान करेंगे। इसके अलावा ट्रंप-पुतिन के बीच होने वाली बैठक से जो चीजें निकलकर बाहर आएंगीं, सर्राफ बाजार पर उसका भी असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed