{"_id":"6890a894f54ba5ecc804e596","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-gold-and-silver-price-today-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: मजबूत मांग के बीच सोना-चांदी की कीमतों में उछाल; जानें क्या है आज का भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: मजबूत मांग के बीच सोना-चांदी की कीमतों में उछाल; जानें क्या है आज का भाव
Mon, 04 Aug 2025 06:03 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Mon, 04 Aug 2025 06:03 PM IST
सार
Gold Silver Price: मजबूत मांग के बीच सोमावार को सोने की कीमत 400 रुपये बढ़कर 98,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 500 रुपये बढ़कर 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव
- फोटो : pti
विस्तार
स्टॉकिस्टों की ताजा खरीदारी से सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आया। सोमवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 400 रुपये बढ़कर 98,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 300 रुपये बढ़कर 97,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत 500 रुपये बढ़कर 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jan-Dhan: बैंकों ने 55.9 करोड़ जन धन खाते खोले, मंत्री बोले- हम वित्तीय समावेशन बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध
विज्ञापन
कमजोर रुपये और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों ने सोने को सहारा दिया
कमजोर रुपये और शुक्रवार को निराशाजनक अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों के कारण सोने की कीमतों में काफी मजबूती रही। इन आंकड़ों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों को समर्थन मिला और यह 3,355 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
टैरिफ संबंधी चिंताओं ने सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ाई
एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एंड करेंसी) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि टैरिफ संबंधी चिंताओं और रुपये में गिरावट ने तेजी को बढ़ावा दिया है। आने वाले सप्ताह में, निवेशक अपना ध्यान आगामी आरबीआई मौद्रिक नीति बैठक और अमेरिकी विनिर्माण आंकड़ों पर केंद्रित रखेंगे। यह निकट भविष्य में सर्राफा कीमतों की दिशा के बारे में और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
इस बीच, न्यूयॉर्क में सोना हाजिर 3,363.83 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। हालांकि, विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर 0.43 प्रतिशत बढ़कर 37.20 डॉलर प्रति औंस हो गई। मिराए एसेट शेयर खान के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (फंडामेंटल करेंसीज एंड कमोडिटीज) प्रवीण सिंह ने कहा कि सोना हाजिर 3,355 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद में जोखिम वाली संपत्तियों की बोली लगाई जा रही है। हालांकि, टैरिफ संबंधी चिंताओं के कारण भारतीय रुपये में तेज गिरावट से घरेलू सोने की कीमतों को समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन