{"_id":"688b5b79290bc4b01d0f3d99","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-gold-and-silver-price-today-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: रुपये की मजबूती से सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें क्या हैं सर्राफा बाजार में आज के भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: रुपये की मजबूती से सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें क्या हैं सर्राफा बाजार में आज के भाव
Thu, 31 Jul 2025 05:33 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Thu, 31 Jul 2025 05:33 PM IST
सार
Gold Silver Price: गुरुवार को सोने की कीमत 500 रुपये घटकर 98,520 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं चांदी की कीमत 2,000 रुपये गिरकर 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई।
विज्ञापन
सोना-चांदी का भाव
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
रुपये के मजबूत होने से बहुमूल्य धातु की कीमतों में गिरावट हुई। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमत 500 रुपये घटकर 98,520 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव गुरुवार को 400 रुपये घटकर 97,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी की कीमत 2,000 रुपये गिरकर 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Trump tariffs: ट्रंप के 25 प्रतिशत टैरिफ से भारत की जीडीपी पर दबाव पड़ने की आशंका, निर्यात होगा प्रभावित
विज्ञापन
टैरिफ फैसले के बाद भी रुपया हुआ मजबूत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ और रूसी कच्चा तेल खरीदने पर जुर्माने की घोषणा के बावजूद गुरुवार को रुपया 22 पैसे की मजबूती के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.58 (अनंतिम) पर बंद हुआ। रुपये में यह सुधार कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और भारतीय रिजर्व बैंक के संभावित हस्तक्षेप की अटकलों के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बुधवार को रुपया सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ
बुधवार को रुपया 87.80 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। यह गिरावट अमेरिका द्वारा 1 अगस्त की समयसीमा से पहले व्यापार समझौता न होने की स्थिति में भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद देखने को मिली थी।
मजबूत डॉलर ने सोने को कमजोर किया
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सकारात्मक अमेरिकी समष्टि आर्थिक आंकड़ों के कारण अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ, जिससे बुलियन पर दबाव बढ़ा। उन्होंने कहा कि जीडीपी के नवीनतम आंकड़ों से संकेत मिलता है कि दूसरी तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में वृद्धि हुई है। इससे ब्याज दर के परिदृश्य को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है।
सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा
एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एवं करेंसी) जतीन त्रिवेदी के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा आक्रामक रुख अपनाए जाने के बाद सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा और कमजोरी देखी गई। फेडरल रिजर्व ने टैरिफ संबंधी चिंताओं के बीच निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती करने का कोई इरादा नहीं जताया है।
वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतें बढ़ी
वैश्विक बाजारों में सोना हाजिर 29.10 डॉलर या 0.89 प्रतिशत बढ़कर 3,304.14 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। विदेशी बाजार में हाजिर चांदी 2.22 प्रतिशत गिरकर 36.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।
निवेशकों की है इन पर नजर
कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा कि बाजार प्रतिभागी मौद्रिक नीति पर आगे के मार्गदर्शन के लिए व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) सूचकांक और बेरोजगारी दावों सहित आगामी अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों पर बारीकी से नजर रखेंगे।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन