फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: कमजोर मांग के कारण सोना-चांदी सस्ता, जानें क्या हैं सर्राफा बाजार में आज के भाव

Thu, 17 Jul 2025 05:04 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 17 Jul 2025 05:04 PM IST
सार

Gold Silver Price: कमजोर मांग के कारण गुरुवार को सोने की कीमत 200 रुपये की गिरकर 98,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत 500 रुपये घटकर 1,10,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोने- चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

विदेशी बाजारों में कमजोर मांग के बीच स्टॉकिस्टों की लगातार बिकवाली से सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखी गई। गुरुवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 200 रुपये की गिरकर 98,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये की गिरावट के साथ 98,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी की कीमत 500 रुपये घटकर 1,10,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Export: अमेरिकी टैरिफ से 2026 में घट सकता है भारत का निर्यात, क्रिसिल की रिपोर्ट में दावा
विज्ञापन


व्यापार वार्ता की उम्मीदों ने सुरक्षित व्यापार को कमजोर किया
अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा कि एआई चिप प्रतिबंध हटने के बाद अमेरिका-चीन तनाव कम हुए हैं। साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत के साथ व्यापार समझौता होने के संकेत के बाद सुरक्षित निवेश की मांग कम होने से सोने की कीमतों में गिरावट आई। इस बीच, मेक्सिको और यूरोपीय संघ पर 30 प्रतिशत का भारी शुल्क लगाया गया, लेकिन आगे बातचीत की संभावना ने बाजार की आशंकाओं को काबू में रखा। इससे सोने जैसे सुरक्षित व्यापार की जरूरत कम हो गई है, जिससे कीमतों पर असर पड़ा है। हालांकि, मेहता ने कहा कि आक्रामक टैरिफ कार्रवाई से व्यापक अनिश्चितता कुछ अंतर्निहित समर्थन प्रदान करती है, जिससे पीली धातु की गिरावट सीमित हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापरियों ने अपनाया सतर्क रुख
वैश्विक स्तर पर सोना हाजिर 21.55 डॉलर या 0.64 प्रतिशत गिरकर 3,326.05 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 0.11 प्रतिशत गिरकर 37.86 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी। कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी-कमोडिटी रिसर्च, कायनात चैनवाला ने कहा कि खुदरा बिक्री के आंकड़े, रोजगार के आंकड़े और कई फेड रिजर्व अधिकारियों के भाषणों सहित अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों से पहले व्यापारियों के सतर्क रुख अपनाने से सोने में गिरावट आई।

मजबूत डॉलर ने सोने को कमजोर किया
एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी के अनुसार, अमेरिकी सीपीआई मुद्रास्फीति के अपेक्षा से अधिक आंकड़े आने के बाद डॉलर इंडेक्स के 98.75 से ऊपर मजबूत होने के कारण सोना 3,330 डॉलर प्रति औंस से नीचे कमजोर होकर कारोबार कर रहा था। इससे फेड द्वारा ब्याज दर में तत्काल कटौती की उम्मीदें धूमिल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed