फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच गिरे सोने-चांदी के दाम; सोना 300 रुपये लुढ़का, चांदी भी फिसली

Wed, 25 Jun 2025 05:43 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 25 Jun 2025 05:43 PM IST
सार

लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रखते हुए सोमवार को सोने का भाव 300 रुपये टूटकर 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, चांदी की कीमत भी 1,100 रुपये की गिरावट के साथ 1,03,100 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। 

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोने-चांदी का भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्टॉकिस्टों की लगातार बिकवाली के बाद सोने-चांदी के भाव में नरमी देखी गई। बुधवार को राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 300 रुपये टूटकर 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 250 रुपए की गिरावट के साथ 98,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमत भी 1,100 रुपये की गिरावट के साथ 1,03,100 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रिपोर्ट: भारत में करोड़पतियों की संख्या में भारी उछाल, 2029 तक 55% वृद्धि का अनुमान
विज्ञापन

 

दो सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंचा सोना 

विदेशी बाजारों में हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 3,322.56 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि ईरान और इस्राइल के बीच युद्ध विराम की घोषणा के बाद भू-राजनीतिक चिंताओं के कम होने से सुरक्षित निवेश की मांग कम हो गई। इससे सोने की कीमतें दो सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेडरल बैंक के चेयरमैन पर निवेशकों की नजर 

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा कि निवेशक अगले प्रमुख कारकों की प्रतीक्षा करेंगे। इसमें अमेरिकी फेडरल बैंक के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की गवाही। साथ ही, अमेरिकी जीडीपी डेटा और कोर पीसीई मूल्य सूचकांक शामिल हैं, जो फेड के ब्याज दर परिदृश्य के लिए महत्वपूर्ण संकेतक हैं।

बहुमूल्य धातुओं और कच्च तेल की कीमतों पर दबाव बढ़ने की संभावना 

अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता के अनुसार आने वाले दिनों में बाजार का ध्यान बढ़ते व्यापार तनाव और बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों पर रहेगा। ये कारक न केवल सुरक्षित निवेश की मांग को बढ़ाएंगे, बल्कि कच्चे तेल की कीमतों पर भी दबाव बनाए रखेंगे। मेहता ने कहा कि आगे कोई भी वृद्धि कमोडिटीज और वैश्विक वित्तीय बाजारों में अस्थिरता को बढ़ावा दे सकती है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed