फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: कमजोर वैश्विक मांग से सोना-चांदी हुए सस्ते; सोना एक लाख के नीचे, चांदी 2000 रुपये लुढ़की

Fri, 20 Jun 2025 07:20 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 20 Jun 2025 07:20 PM IST
सार

कमजोर वैश्विक मांग के बीच सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सोने का भाव 600 रुपये घटकर एक लाख के नीचे आ गया। वहीं चांदी 2,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,05,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर बंद हुई। 

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोना चांदी कीमत - फोटो : PTI

विस्तार

आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की बिकवाली से शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 600 रुपये घटकर एक लाख के नीचे आ गया। सोना का भाव 99,960 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 550 रुपये गिरकर 99,250 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत भी 2,000 रुपये घटकर 1,05,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टी की है। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Q3 Results: तीसरी तिमाही में टीसीएस का शुद्ध मुनाफा 11.95 प्रतिशत बढ़कर 12,380 करोड़ रुपये हुआ, कर्मचारी घटे

विज्ञापन

वैश्विक बाजार में सोना हाजिर 16.72 डॉलर प्रति औंस या 0.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,353.67 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी 0.77 प्रतिशत गिरकर 36.10 डॉलर प्रति औंस रह गई। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने भी गुरुवार को अपनी मौद्रिक नीति बैठकों में दरें स्थिर रखीं। इससे कीमती धातुओं की बढ़त सीमित हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सप्ताह में चांदी की पहली साप्ताहिक गिरावट 

मेहता इक्विटीज के कमोडिटीज के उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने कहा कि चांदी हाल के उच्च स्तर से फिसलकर इस सप्ताह के निम्न स्तर के करीब पहुंच गई है। सफेद धातु तीन सप्ताह में पहली साप्ताहिक गिरावट की ओर बढ़ रही है। सप्ताह के शुरुआत में तेज उछाल के बाद यह 35.70 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई। उन्होंने कहा कि यह गिरावट पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच निवेशकों की बदली प्रवृति के कारण देखने को मिली। निवेशकों ने अन्य जगह पर हुए नुकसान की भरपाई के लिए सर्राफा में अपनी स्थिति को समाप्त कर दिया। हालांकि रुपये में कमजोरी से भी घरेलू बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों को सहारा मिल रहा है। 

इस्राइल-ईरान संघर्ष में अमेरिका की सैन्य भागीदारी का पड़ेगा असर 

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा कि निवेशकों की अमेरिकी टैरिफ पर नजर है। साथ ही, इस्राइल-ईरान संघर्ष में अमेरिका की सैन्य भागिदारी की संभावनाएं अस्थिरता को बढ़ावा देंगी। यह सोने पर दबाव डाल सकते हैं। दूसरी ओर, नए तनाव से कीमतों को सहारा मिलता रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed