{"_id":"685403061d55b0d95505af6c","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-gold-and-silver-price-today-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: वैश्विक दबाव में सोना-चांदी सस्ता; सोने का भाव 150 रुपये गिरा, चांदी भी लुढ़की","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: वैश्विक दबाव में सोना-चांदी सस्ता; सोने का भाव 150 रुपये गिरा, चांदी भी लुढ़की
Thu, 19 Jun 2025 06:02 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Thu, 19 Jun 2025 06:02 PM IST
सार
Gold Silver Price: वैश्विक बाजारों में अस्थिरता के बीच सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई। गुरुवार को सोने का भाव 150 रुपये घटकर 1,00,560 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,07,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई।
विज्ञापन
सोने चांदी का भाव
- फोटो : PTI
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने का भाव 150 रुपये घटकर 1,00,560 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 150 रुपये गिरकर 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है।
ये भी पढ़ें: Justice Verma Row: आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, पैसे को लेकर क्या सबूत? जानिए
इसके अलावा, चांदी भी रिकॉर्ड स्तर से पीछे हट गई। सफेद धातु 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,07,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। बुधवार को यह 1,08,200 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
बुधवार को फेडरल रिजर्व ने पूर्वानुमान के अनुसार ब्याज दरें अपरिवर्तित रखीं और अमेरिकी मौद्रिक नीति के लिए अपने आर्थिक अनुमानों में संशोधन किया। जूनटीन्थ (संयुक्त राज्य अमेरिका में एक संघीय अवकाश) के उपलक्ष्य में गुरुवार को अमेरिकी बाजार और बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Justice Verma Row: आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, पैसे को लेकर क्या सबूत? जानिए
विज्ञापन
इसके अलावा, चांदी भी रिकॉर्ड स्तर से पीछे हट गई। सफेद धातु 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,07,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। बुधवार को यह 1,08,200 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
अमेरिकी फेडरल के फैसले से मजबूत हुआ डॉलर
इस बीच, वैश्विक बाजारों में सोना हाजिर मामूली गिरावट के साथ 3,365.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, हाजिर चांदी एक प्रतिशत गिरकर 36.37 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। इस निर्णय के बाद अमेरिकी डॉलर के मजबूत रहने से सोने की कीमतें 3,390 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गईं।बुधवार को फेडरल रिजर्व ने पूर्वानुमान के अनुसार ब्याज दरें अपरिवर्तित रखीं और अमेरिकी मौद्रिक नीति के लिए अपने आर्थिक अनुमानों में संशोधन किया। जूनटीन्थ (संयुक्त राज्य अमेरिका में एक संघीय अवकाश) के उपलक्ष्य में गुरुवार को अमेरिकी बाजार और बैंक बंद रहेंगे।
पश्चिम एशिया संघर्ष से सोने को मिला रहा संरक्षण
एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल बैंक के नीतिगत रुख पर बाजार की प्रतिक्रिया के कारण सोने में उतार-चढ़ाव रहा। इसमें ब्याज दरों में कटौती की संभावना को कम से कम छह महीने के लिए टाल दिया गया। इसके बावजूद, पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव से सोने को संरक्षण मिल रहा है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन