फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच चांदी चमकी, सोना भी 540 रुपये उछला

Wed, 18 Jun 2025 06:49 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 18 Jun 2025 06:49 PM IST
सार

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव ने चांदी के भाव को दोबारा शिखर पर पहुंचा दिया, साथ ही सोने को भी सहारा मिला। बुधवार को चांदी 1,000 रुपये की तेजी के साथ 
1,08,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं, सोना 540 उछलकर 1,00,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा।  
 

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोने चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

इस्राइल-ईरान संघर्ष के छठे दिन निवेशकों ने कीमती धातुओं को सहारा दिया। बुधवार को राजधानी दिल्ली में चांदी 1,000 रुपये की तेजी के साथ 1,08,200 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी। वहीं पिछली गिरावट के बाद सोने में 540 रुपये की तेजी आई। सोना के भाव 1,00,710 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 500 रुपए बढ़कर 99,950 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टी की है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Israel-Iran Conflict: 'इस्राइल ने हमला कर बड़ी गलती की', खामनेई की चेतावनी; आत्मसमर्पण से भी किया इनकार
विज्ञापन


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सबसे ज्यादा कारोबार वाला अगस्त वायदा सोना 99,411 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जो 130 रुपये प्रति 10 ग्राम कम था। इसके अलावा, जुलाई अनुबंध के लिए चांदी वायदा 753 रुपये बढ़कर 1,09,748 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

2012 के बाद चांदी 37 डॉलर प्रति औंस को पार किया

मेहता इक्विटीज के उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने कहा कि चांदी की कीमतों में तेजी जारी रही।  फरवरी 2012 के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 37 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई। रुपये में कमजोरी से घरेलू बाजार में सर्राफा कीमतों को समर्थन मिल रहा है।

वैश्विक बाजार में सोना हुआ कमजोर 

वैश्विक बाजारों में सोना हाजिर 0.23 प्रतिशत गिरकर 3,380.97 डॉलर पर आ गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.15 प्रतिशत बढ़कर 37.18 डॉलर प्रति औंस हो गई। कोटक सिक्योरिटीज के अनुसार पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण व्यापारियों का ध्यान डॉलर पर केंद्रित होने से सोने की कीमतें 3,400 डॉलर प्रति औंस से नीचे बनी हुई हैं।

अमेरिका की प्रत्यक्ष भागीदारी की आशंका बढ़ी

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को बिना शर्त आत्मसमर्पण करने के आह्वान किया है। उनकी ईरानी नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ संभावित हमलों की चर्चाओं ने संघर्ष में अमेरिका की प्रत्यक्ष भागीदारी की आशंकाओं को बढ़ा दिया है। इससे निवेशकों के बीच सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ गई है।

आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के एवीपी मनीष शर्मा ने कहा कि निवेशक निकट भविष्य में सतर्कतापूर्वक तेजी का रुख अपनाए हुए हैं। उन्हें गुरुवार को होने वली अमेरिकी फेडरल बैंक की बैठक का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed