फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: वैश्विक व्यापार समझौते की आशंका के बीच पीली धातु में नरमी, चांदी भी फिसली, जानें आज का भाव

Mon, 16 Jun 2025 06:40 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 16 Jun 2025 06:40 PM IST
सार

Gold Silver Price: भारत-अमेरिका, भारत-चीन और अमेरिका-यूरोपीय क्षेत्रों के बीच संभावित व्यापार समझौते के चलते सोने की कीमतों में मामूली कमी आई। सोमवार को सोने का भाव 170 रुपये घटकर 1,01,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, चांदी की कीमत 1,000 रुपये घटकर 1,07,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

कमजोर वैश्विक मांग के बीच सोमवार को राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 170 रुपये घटकर 1,01,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 150 रुपये गिरकर 1,00,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं चांदी की कीमत एक हजार रुपये घटकर 1,07,100 रुपये प्रति किलोग्राम रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली बहुमूल्य धातु 1,01,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,00,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसके अलावा चांदी की कीमत 1,08,100 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

विज्ञापन


एमसीएक्स में सोना अपने उच्च स्तर पर पहुंचा
वायदा कारोबार में, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का सबसे ज्यादा कारोबार वाला अगस्त अनुबंध 358 रुपये की गिरावट के साथ 99,918 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इस बीच, एमसीएक्स पर सुबह के सत्र में बहुमूल्य धातु 802 रुपये चढ़कर 1,01,078 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर  पहुंच गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM Modi in Cyprus: 'भारत जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था', साइप्रस में बोले पीएम मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक व्यापार समझौते ने सोने को कमजोर किया
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (कमोडिटी एवं करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि भारत-अमेरिका, भारत-चीन और अमेरिका-यूरोपीय क्षेत्रों के बीच कई संभावित व्यापार सौदों की खबरों के बाद मुनाफावसूली देखी गई। इससे सोना 99,800 रुपये के आसपास सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था। सुरक्षित निवेश की मांग में कमी के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने में मामूली सुधार हुआ।

इस्राइल-ईरान संघर्ष से सोने को मजबूती मिलने की संभावना 
वैश्विक स्तर पर सोना हाजिर 13.23 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 3,419.41 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अबान्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा कि सोने की कीमतों में मामूली सुधार हुआ है, लेकिन यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर बरकरार है। इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। मेहता ने कहा कि व्यापारियों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी अनिश्चितता से सर्राफा कीमतों को अच्छा समर्थन मिलेगा।

फेडरल बैंक की बैठक पर निवेशकों की नजर 
कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला के अनुसार इस सप्ताह निवेशकों की निगाहें अमेरिकी फेडरल बैंक की मौद्रिक नीति के विभिन्न निर्णयों पर रहेंगी। उन्होंने कहा कि बुधवार को होने वाली केंद्रीय बैंक की होने वाली बैठक से ही ब्याज दरों में कटौती के बारे में मार्गदर्शन मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed