फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: वैश्विक अस्थिरता ने सोने को सहारा दिया, चांदी के भाव में 100 रुपये की गिरावट

Thu, 12 Jun 2025 07:49 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 12 Jun 2025 07:49 PM IST
सार

वैश्विक अनिश्चिताओं ने सोने की तेजी को बरकरार रखा। गुरुवार को सोने का भाव 850 रुपये बढ़कर 99,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत 100 रुपये घटकर 1,07,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई । आइए जानते हैं सर्राफा बाजार का विस्तृत हाल।
 

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक बाजार में मजबूत मांग के बीच गुरुवार को राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 850 रुपये बढ़कर 99,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली पीली धातु का भाव 800 रुपए बढ़कर 98,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। वहीं चांदी की कीमत 100 रुपये घटकर 1,07,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने के अनुबंधों में सबसे ज्यादा कारोबार हुआ। सोना का भाव 1,585 रुपये की तेजी के साथ 98,289 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके बाद अक्टूबर डिलीवरी वाले अनुबंधों में सोना 1,520 रुपये की तेजी के साथ 99,214 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

विज्ञापन

वैश्विक बाजार में सोने की मांग बढ़ी

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 15.74 डॉलर प्रति औंस या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 3,370.87 डॉलर प्रति औंस हो गया। वैश्विक स्तर पर चांदी हाजिर 0.54 प्रतिशत गिरकर 36.05 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है विशेषज्ञों की राय?

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण सुरक्षित निवेश की मांग फिर से बढ़ गई। साथ ही, अमेरिका में उम्मीद से कमजोर मुद्रस्फीति के आंकड़ों के कारण ब्याज कटौती की संभावना बढ़ गई है। इससे गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी आई।"


कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी-कमोडिटी रिसर्च, कायनात चैनवाला ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एकतरफा टैरिफ लगाने वाले हैं। इसने सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ा दी है। 


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, निवेशकों को अमेरिकी आर्थिक रिपोर्टों का इंतजार रहेगा। इसमें उत्पादक मूल्य सूचकांक और साप्ताहिक प्रारंभिक बेरोजगारी दावों की रिलीज शामिल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed