फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला शुरू, चांदी 107100 रुपये पर स्थिर

Wed, 11 Jun 2025 08:19 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 11 Jun 2025 08:19 PM IST
सार

सोने की कीमतों में तेजी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसकी कीमत 820 रुपये बढ़कर 98,490 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं चांदी की कीमत 1,07,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं। 

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोना-चांदी के दाम - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

विस्तार

मजबूत वैश्विक रुख के बीच बुधवार को राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 820 रुपये बढ़कर 98,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली इस बहुमूल्य धातु का भाव 750 रुपए बढ़कर 98,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की तेज खरिदारी ने भी सोने को सहारा दिया। वहीं चांदी की कीमतें 1,07,100 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

वैश्विक बाजार में सोने के भाव हुआ उछला

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 12.09 डॉलर प्रति औंस या 0.36 प्रतिशत बढ़कर 3,334.69 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं वैश्विक बाजारों में हाजिर चांदी 0.5 प्रतिशत गिरकर 36.34 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।

विज्ञापन

अमेरिकी फेडरल कोर्ट के टैरिफ फैसले ने सोने को मजबूत किया 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि टैरिफ संबंधी अनिश्चितता की चिंता ने सोने की मांग को मजबूत किया। यह नई चिंता फेडरल कोर्ट के फैसले के बाद आई, जिसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को टैरिफ जारी रखने की मंजूरी दी। इसने अमेरिका और चीन के बीच सकारात्मक व्यापार वार्ता की उम्मीदों को कमजोर कर दिया। कमोडिटी बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, रूस-यूक्रेन युद्ध से उत्पन्न भू-राजनीतिक तनाव और मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष ने सुरक्षित संपत्ति के रूप में सोने की मांग बढ़ रही है। कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी-कमोडिटी रिसर्च कायनात चैनवाला ने कहा कि बाजार सहभागियों का ध्यान आगामी अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आंकड़ों पर रहेगा। इससे मौद्रिक नीति के दृष्टिकोण के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed