फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: सोना 70 रुपये उछलकर 99000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी एक लाख के पार

Tue, 03 Jun 2025 06:13 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 03 Jun 2025 06:13 PM IST
सार

Gold Silver Price: मंगलवार को सोने की कीमत 70 रुपये उछलकर 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, चांदी 100 रुपये के उछाल के साथ 1,00,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आइए विस्तार से जानते हैं, सर्राफा बाजार में आज क्या चल रहा है।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

रुपया कमजोर होने के कारण मंगलवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 70 रुपये बढ़कर 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली पीली धातु सोमवार को 330 रुपये बढ़कर 98,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 

विज्ञापन


वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली कीमती धातु 200 रुपये बढ़कर 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। मंगलवार को चांदी की कीमत 100 रुपये बढ़कर 1,00,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और विदेशी फंडों की निकासी के कारण रुपये में गिरावट आई। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले  21 पैसे गिरकर 85.60 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

विज्ञापन

वैश्विक बाजारों में गिरी सोने की कीमत 

इस बीच, वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना 25.22 डॉलर प्रति औंस या 0.75 प्रतिशत गिरकर 3,356.41 डॉलर प्रति औंस रह गया। जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के ईबीजी के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा कि सोने की कीमतें मुनाफावसूली के कारण कम हो रही हैं। हालांकि अमेरिकी डॉलर में हो रही कमजोरी , भू-राजनीतिक तनाव और टैरिफ युद्ध से बढ़ती आर्थिक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित संपत्तियों में सकारात्मक रुझान बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों को है इनका इंतजार 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि निवेशक अमेरिकी मैक्रोइकॉनोमिक डेटा और जॉब ओपनिंग डेटा का इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के सदस्यों के भाषणों के जारी होने पर भी कारोबारियों की नजर है। ये बुलियन की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed