फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में गिरावट का दौर जारी; चांदी ₹31800 तक टूटी, सोना ₹8000 सस्ता

Mon, 02 Feb 2026 09:03 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 02 Feb 2026 09:03 AM IST
सार

Gold Silver Rates Today: सोने और चांदी के दाम पिछले कुछ दिनों से लगातार गिर रहे हैं। सोमवार को सोना करीब ₹1.34 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2.33 लाख प्रति किलो पर आ गई। आइए विस्तार से जानते हैं। 

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोना 8000 रुपये तक सस्ता हो गया। वहीं चांदी में 31,800  रुपये तक की गिरावट देखने को मिली। कीमतों में अस्थिरता का दौर जारी है। 

विज्ञापन


एमसीक्स पर सोने का भाव 8,187 रुपये गिरकर 1,34,00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 5.76 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी 31,878 रुपये सस्ती होकर 2.33 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई। इसमें 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन

उतार-चढ़ाव जारी 

शाम 4:45 तक सोना 983 रुपये बढ़कर ₹1,43,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी पिछली गिरावट से संभते हुए 13,852 रुपये गिरकर  ₹2,51,800 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट 

सोमवार की शुरुआती ट्रेडिंग में अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 4% तक फिसला, जबकि चांदी में भी इसी के आसपास गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, 12% तक टूटने के बाद चांदी 80 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर टिक गई। इससे पहले सत्र में चांदी ने अब तक की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट दर्ज की थी, जो बीते 10 वर्षों की सबसे तेज गिरावट मानी जा रही है।


ये भी पढ़ें: Union Budget 2026: एक-एक रुपये का हिसाब, आंकड़ों में समझिए सरकार की कमाई और खर्च की पूरी तस्वीर

क्या है गिरावट के कारण?

बीते एक साल में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं, जिसने अनुभवी निवेशकों को भी चौंका दिया था। जनवरी में यह तेजी और तेज हो गई थी, जब वैश्विक तनाव, कमजोर होती मुद्राएं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर चिंताओं के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी का रुख किया।

हालिया गिरावट की बड़ी वजह शुक्रवार को सामने आई वह खबर मानी जा रही है, जिसमें कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेड चेयर के तौर पर केविन वॉर्श को नामित करने की योजना बना रहे हैं। इस खबर के बाद डॉलर मजबूत हुआ और उन ट्रेडर्स की धारणा कमजोर पड़ी, जो नरम डॉलर की उम्मीद लगाए बैठे थे।

घरेलू बाजार में सोने का भाव

  • देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,47,970 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
  • कोलकाता में सोने का भाव ₹1,47,780 के आसपास है।
  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,47,720 प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है।
  • दक्षिण भारत के शहरों में सोने की कीमतें सबसे ऊंची बनी हुई हैं।
  • चेन्नई में सोना ₹1,48,400,
  • हैदराबाद में ₹1,48,210
  • बंगलूरू में ₹1,48,090 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

घेरलू बाजार में चांदी की कीमत

  • चांदी के भाव भी प्रमुख शहरों में ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।
  • मुंबई में चांदी ₹2,66,020 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
  • दिल्ली में इसका भाव ₹2,65,560 है।
  • चेन्नई में चांदी ₹2,66,790,
  • हैदराबाद में ₹2,66,440,
  • बंगलूरू में ₹2,66,230
  • और कोलकाता में करीब ₹2,65,660 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed