फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High

Gold Silver Price: सोना 150 रुपये गिरकर 88750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 250 रुपये फिसली

Mon, 10 Mar 2025 07:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 10 Mar 2025 07:02 PM IST
सार

Gold Silver Price: विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ 150 रुपये घटकर 88,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। चांदी की कीमत भी सोमवार को 250 रुपये की गिरावट के साथ 99,250 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। आइए जानते हैं सर्राफा बाजार का हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High
सोने चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ 150 रुपये घटकर 88,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु गिरावट के साथ 88,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 150 रुपए गिरकर 88,350 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले सत्र में इसका भाव 88,500 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
विज्ञापन


चांदी की कीमत भी सोमवार को 250 रुपये की गिरावट के साथ 99,250 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे बाजार में चार दिन से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अप्रैल डिलीवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 0.32 प्रतिशत गिरकर 2,904.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इस बीच, हाजिर सोना भी 0.13 प्रतिशत गिरकर 2,905.31 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट कमोडिटीज राहुल कलंत्री ने कहा, "अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल के कारण सोने और चांदी में हाल के उच्च स्तर से लाभ देखा गया। मेक्सिको टैरिफ को एक महीने तक टालने के अमेरिकी प्रशासन के फैसले ने सतर्क भावना को और बढ़ा दिया। हालांकि, कमजोर डॉलर, जो पांच महीने के निचले स्तर पर गिर गया और नवंबर 2022 के बाद से अपनी सबसे खराब साप्ताहिक गिरावट दर्ज की, ने सोने और चांदी के लिए अनुकूल हवा प्रदान की।" मई डिलीवरी के लिए चांदी का वायदा भाव गिरावट के साथ 32.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed