फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High

Gold Price: सोने की कीमतों ने ध्वस्त किए सभी रिकॉर्ड; ट्रंप की धमकियों के बीच ₹2430 हुआ महंगा, जानें आज का भाव

Mon, 10 Feb 2025 06:01 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 10 Feb 2025 06:01 PM IST
सार

Gold Price: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार मजबूत वैश्विक रुख और रुपये के कमजोर होने से सोमवार को दिल्ली में सोना 2,430 रुपये की तेजी के साथ 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। निवेशकों की धारणा पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सभी प्रकार के इस्पात और एल्युमीनियम आयात पर 25 प्रतिशत का नया शुल्क लगाने की घोषणा का असर पड़ा। आइए जानते हैं सर्राफा बाजार का पूरा।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High
सोने चंदी का भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार मजबूत वैश्विक रुख और रुपये के कमजोर होने से सोमवार को दिल्ली में सोना 2,430 रुपये की तेजी के साथ 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। निवेशकों की धारणा पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सभी प्रकार के इस्पात और एल्युमीनियम आयात पर 25 प्रतिशत का नया शुल्क लगाने की घोषणा का असर पड़ा। इसके बाद वैश्विक स्तर पर हाजिर बाजारों में सोना 2,900 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गई।

विज्ञापन

चांदी की कीमत भी 1000 रुपये उछली

आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की भारी खरीदारी से भी कीमतों में तेजी आई। पिछले सप्ताह 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली इस बहुमूल्य धातु का भाव 86,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने की कीमतों में बीते एक हफ्ते के दौरान ही 10.26% से अधिक की बढ़त दिखी। स्थानीय बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,430 रुपए बढ़कर 88,100 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। चांदी की कीमत 1,000 रुपए बढ़कर 97,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। व्यापारियों का कहना है कि निवेशक वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित निवेश को प्राथमिकता देते हुए, शेयर जैसी जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों को बेच रहे हैं।

विज्ञापन

अप्रैल डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर भी नए ऑल टाइम हाई पर

एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 940 रुपये की तेजी के साथ 85,828 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। ट्रंप की ओर से धातु उत्पादों पर नए शुल्क लगाने से व्यापार युद्ध की चिंताएं बढ़ने से सोने में जोरदार तेजी देखी गई और यह एमसीएक्स पर 85,800 रुपये से ऊपर चला गया तथा हाजिर बाजार में 2,900 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट - कमोडिटी व करेंसी, जतीन त्रिवेदी ने कहा, "इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि किन देशों को इसमें (अमेरिकी टैरिफ) शामिल किया गया है या बाहर रखा गया है, लेकिन, वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता के कारण भारी मात्रा में सर्राफा खरीदारी हुई है।" जून डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,015 रुपये अथवा 1.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 86,636 रुपये प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च डिलीवरी चांदी वायदा भाव 632 रुपये चढ़कर 95,965 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 2900 डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार

वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 45.09 डॉलर प्रति औंस या 1.56 प्रतिशत बढ़कर 2,932.69 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। इस बीच, वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना 2,900 डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया।



एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "सोने की कीमतें सोमवार को नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप की हालिया घोषणा के बाद सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्ति में निवेश बढ़ा।" एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा करीब 1 प्रतिशत बढ़कर 32.76 डॉलर प्रति औंस हो गया। डच बहुराष्ट्रीय आईएनजी बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल सोना पहले ही कई नए रिकॉर्ड ऊंचाईयों को छू चुका है। टैरिफ संबंधी चिंताएं जो उच्च मुद्रास्फीति और धीमी आर्थिक वृद्धि का जोखिम पैदा करती हैं, सुरक्षित पनाहगाह परिसंपत्तियों की मांग को बढ़ा रही हैं। इसमें कहा गया है कि इस वर्ष बहुमूल्य धातु की कीमतें और अधिक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचेंगी, तथा अब 3,000 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed