फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 400 रुपये उछलकर 85 हजार रुपये के पार, चांदी के भाव में 300 रुपये की तेजी

Mon, 03 Feb 2025 05:26 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 03 Feb 2025 05:26 PM IST
सार

Gold Silver Price: आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों के बीच खरीदारी जारी रहने के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 400 रुपये की तेजी के साथ 85,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। चांदी सोमवार को 300 रुपये बढ़कर 96,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई। आइए जानते हैं सर्राफा बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों के बीच खरीदारी जारी रहने के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 400 रुपये की तेजी के साथ 85,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। व्यापारियों के अनुसार रुपए में तीव्र गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के कारण सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। शनिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु 84,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन

लगातार चौथे कारोबारी सत्र में सोने में तेजी 

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव लगातार चौथे कारोबारी सत्र में 400 रुपए बढ़कर 84,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 84,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी के साथ चांदी सोमवार को 300 रुपये बढ़कर 96,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 95,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन

रुपये डॉलर के मुकाबले गिरकर सर्वकालिक निचले स्तर

सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 55 पैसे टूटकर 87.17 (अनंतिम) के सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर बंद हुआ। ट्रम्प प्रशासन की ओर से कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगाए जाने के बाद वैश्विक बाजार की धारणा प्रभावित हुई।  मसीएक्स पर वायदा कारोबार में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 461 रुपये यानी 0.56 प्रतिशत बढ़कर 82,765 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी टैरिफ की चिंता से सोने में बढ़ा निवेश

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी सेगमेंट के उपाध्यक्ष व शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, "एमसीएक्स पर सोने में सकारात्मक तेजी आई। अमेरिका से संभावित व्यापार युद्ध 2.0 शुरू की चिंता के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से प्रतिभागियों ने सोने में निवेश बढ़ा दिया।" केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को जब केंद्रीय बजट 2025-26 पेश किया तो अप्रैल डिलीवरी वाली पीली धातु 1,127 रुपये उछलकर 83,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई। मार्च डिलीवरी के लिए चांदी वायदा भाव 436 रुपये यानी 0.47 प्रतिशत बढ़कर 93,650 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

अमेरिकी डॉलर तीन सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंचा

वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 7.50 डॉलर प्रति औंस या 0.26 प्रतिशत गिरकर 2,827.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "मजबूत अमेरिकी डॉलर और लंबी अवधि के लिक्विडेशन के दबाव में सोने में कमजोरी के साथ कारोबार शुरू हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सप्ताहांत में टैरिफ तय करने के बाद अमेरिकी डॉलर तीन सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया।" शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अप्रैल महीने का सोना वायदा 2,862.90 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।



मिराए एसेट शेयरखान के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (फंडामेंटल करेंसीज एंड कमोडिटीज) प्रवीण सिंह के अनुसार यह सप्ताह कमोडिटीज के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस हफ्ते जेओएलटी में रोजगार के अवसर, आईएसएम सेवाएं, एडीपी रोजगार और गैर-कृषि पेरोल के आंकड़े हैं। इससे आगे बुलियन बाजार की दिशा तय होगी। एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed