फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 330 रुपये बढ़कर 79720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 130 रुपये मजबूत हुई

Thu, 02 Jan 2025 06:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 02 Jan 2025 06:42 PM IST
सार

Gold Silver Price: दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को सोने का भाव 330 रुपये बढ़कर 79,720 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी भी इस दौरान 130 रुपये बढ़कर 90,630 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आइए जानते हैं सर्राफा बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी के भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की लगातार खरीदारी से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को सोने का भाव 330 रुपये बढ़कर 79,720 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। बुधवार को यह बहुमूल्य धातु 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी इस दौरान 130 रुपये बढ़कर 90,630 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

विज्ञापन


पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 90,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। बुधवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 330 रुपए बढ़कर 79,170 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि इससे पहले इसका भाव 78,840 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी से सर्राफा कीमतों को मदद मिली। इस बीच, एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में फरवरी डिलीवरी सोना अनुबंध की कीमत 205 रुपये यानी 0.27 प्रतिशत बढ़कर 77,098 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये में कमजोरी से सोने की तेजी को मिला बढ़ावा

घरेलू बाजार में सोने की सकारात्मक तेजी 77,300 रुपये के स्तर को पार कर गई, जिसे कॉमेक्स सोने के 2,640 डॉलर से ऊपर बने रहने से समर्थन मिला। एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एवं करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा, "रुपये की कमजोरी से इस तेजी को और बढ़ावा मिला है। अंतरराष्ट्रीय मजबूती और मुद्रा गतिशीलता के संयोजन ने सोने के लिए तेजी की भावना को मजबूत किया है।"


कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी वायदा भाव 859 रुपये यानी 0.98 प्रतिशत बढ़कर 88,437 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। विदेशी बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 8.50 डॉलर प्रति औंस या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 2,649.50 डॉलर प्रति औंस हो गया।

2025 के पहले दो दिन सोने की कीमतों में दिखा सकारात्मक रुझान

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, "नए साल की छुट्टियों के बाद पिछले साल की तेजी के रुझान को जारी रखते हुए, हाजिर सोने ने 2025 के पहले दिन सकारात्मक कारोबार करना शुरू कर दिया।"



गांधी ने कहा कि बाजार सहभागियों का ध्यान अब अमेरिका से आने वाले प्रमुख वृहद आर्थिक आंकड़ों पर है, जिनमें बेरोजगारी दावे और विनिर्माण पीएमआई शामिल हैं, जो गुरुवार और शुक्रवार को जारी होंगे, जिससे सर्राफा बाजार में और अधिक अस्थिरता आ सकती है। एशियाई बाजार में चांदी कॉमेक्स वायदा 1.62 प्रतिशत बढ़कर 29.72 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed