फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 150 रुपए कमजोर होकर 81150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर, चांदी स्थिर

Wed, 06 Nov 2024 06:01 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 06 Nov 2024 06:01 PM IST
सार

Gold Silver Price: देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने की कीमत 150 रुपये की गिरावट के साथ 81,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण भी कीमतों पर असर पड़ा। हालांकि, इस दौरान चांदी 96,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। आइए जानें क्या रहा सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का भाव।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
शेयर बाजार - फोटो : PTI

विस्तार

कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 150 रुपये की गिरावट के साथ 81,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण भी कीमतों पर असर पड़ा। हालांकि, इस दौरान चांदी 96,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। मंगलवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 150 रुपए घटकर 80,750 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि इससे पहले इसका भाव 80,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स की कीमत में गिरावट

वायदा कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 333 रुपये या 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,174 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। दिन के कारोबार के दौरान सोना 1,007 रुपये या 1.3 प्रतिशत गिरकर 77,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर आ गया। अमेरिकी चुनाव के नतीजों से डॉलर सूचकांक में मजबूती आने के कारण सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया और यह 78,500 रुपये से 77,500 रुपये के बीच झूलता रहा।

विज्ञापन


एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष व रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एवं करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा, "डॉलर की मजबूती से सोना 2,700 डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, सोने में कुछ स्थिरता देखी गई और यह 2,700 डॉलर के आसपास के ओवरसोल्ड स्तर से उबरकर 2,725 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया।"

विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीएक्स पर चांदी भी नरम पड़ी

इसके अलावा दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 1,122 रुपये या 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93,526 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 3,158 रुपये या 3.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91,490 रुपये प्रति किलोग्राम के निचले स्तर पर पहुंची। वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 0.57 प्रतिशत या 15.60 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 2,734.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।


डॉलर सूचकांक में उल्लेखनीय वृद्धि के बाद बुधवार को यूरोपीय सत्र में सोने की कीमतों पर बिकवाली का भारी दबाव दिखा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में विजयी हुए हैं और वह 47वें राष्ट्रपति बनने की ओर अग्रसर हैं।"

डॉलर के मजबूत होने से सर्राफा बाजार में सुस्ती

अमेरिकी डॉलर (USD) में तेजी आ रही है क्योंकि बाजार का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक एजेंडे और टैरिफ से अमेरिकी मुद्रा मजबूत होगी। यह स्थिति, कीमती धातु के लिए नकारात्मक है क्योंकि इसकी कीमत मुख्य रूप से डॉलर से ही तय होती है। एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 1.10 प्रतिशत घटकर 32.42 डॉलर प्रति औंस रह गया।



जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (ईबीजी- कमोडिटी व करेंसी रिसर्च) प्रणव मेर ने कहा, "सोना और अधिकांश अन्य कमोडिटीज लाल निशान कारोबार कर रही हैं, जिसका कारण मजबूत अमेरिकी डॉलर है, डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ जीत चुके हैं, इससे डॉलर को बढ़त हासिल हो रही है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed