फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 1300 रुपये गिरकर 81100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी 4600 रुपये लुढ़की

Mon, 04 Nov 2024 05:45 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 04 Nov 2024 05:45 PM IST
सार

Gold Silver Price: सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आ गईं और 1,300 रुपये की गिरावट के साथ 81,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। चांदी भी सोमवार को बिकवाली के दबाव में रही और इसकी कीमत 4,600 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 94,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
अमृतसर में धनतेरस के दिन एक महिला आभूषण शोरूम में गहने आजमाती हुईं। - फोटो : PTI

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, स्टॉकिस्टों और खुदरा विक्रेताओं की ताजा बिकवाली के चलते सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आ गईं और 1,300 रुपये की गिरावट के साथ 81,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली इस बहुमूल्य धातु का भाव गुरुवार को 82,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर था, जो इसका सर्वकालिक उच्च स्तर है।

विज्ञापन

चांदी पर भी दिखा बिकवाली का दबाव

चांदी भी सोमवार को बिकवाली के दबाव में रही और इसकी कीमत 4,600 रुपये की गिरावट के साथ 95,000 रुपये के स्तर से नीचे 94,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। गुरुवार को चांदी 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि स्थानीय बाजारों में आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण सोने की कीमतों पर असर पड़ा। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,300 रुपये घटकर 80,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। गुरुवार को पिछले सत्र में सोना 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जो इसका अब तक का उच्चतम स्तर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीएक्स पर दिसंबर डिलिवरी वाला सोने का अनुबंध चढ़ा

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोमवार को वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 329 रुपये यानी 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,538 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।


बाजार के जानकारों के अनुसार, "सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया क्योंकि कॉमेक्स सोने को 2,730 अमेरिकी डॉलर के आसपास समर्थन मिला, लेकिन 2,750 अमेरिकी डॉलर से ऊपर जाने में संघर्ष करना पड़ा।"

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों से पहले बाजार में मिश्रित भावना की उम्मीद

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी व करेंसी के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, "अगले दो दिनों में अमेरिकी चुनाव के नतीजे आने वाले हैं, जिससे बाजार सहभागियों में मिश्रित धारणा रहने की उम्मीद है, इसके  परिणामस्वरूप एमसीएक्स में कारोबार 78,000 रुपये से 79,000 रुपये के बीच सीमित दायरे में रहने की संभावना है।"

पिछले सप्ताह सोने का भाव 79,775 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 412 रुपये या 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95,071 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 0.13 प्रतिशत या 3.6 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,752.80 डॉलर प्रति औंस हो गया।

मुनाफावसूली के कारण सोने की कीमतों में नरमी

ब्लिंकएक्स और जेएम फाइनेंशियल के शोध (कमोडिटी व करेंसी) के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा, "मुनाफावसूली के कारण सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई है, क्योंकि व्यापारी अब मांग के मोर्चे पर नए संकेतों की तलाश कर रहे हैं और अमेरिकी चुनाव/फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले तथा वैश्विक बाजार से आने वाले अन्य आंकड़ों जैसे प्रमुख घटनाक्रमों से पहले अपनी स्थिति हल्की रख रहे हैं।"

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (फंडामेंटल करेंसीज एंड कमोडिटीज) प्रवीण सिंह के अनुसार, सोमवार को सोने में अत्यधिक उतार-चढ़ाव रहा, क्योंकि अमेरिका में गैर-कृषि क्षेत्र में वेतन संबंधी निराशाजनक रिपोर्ट के कारण इसमें तेजी आई। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों और राजकोषीय घाटे में संभावित वृद्धि के कारण प्रतिफल में तेजी के कारण इसमें गिरावट आई।

दूसरी ओर, एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.78 प्रतिशत बढ़कर 32.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। सिंह के अनुसार व्यापारियों का मानना है कि दो प्रमुख घटनाओं- अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव और फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक के परिणाम से पहले सोने की कीमत को एक व्यापक दायरे में मजबूत होना चाहिए।

अमेरिकी फैक्टरी ऑर्डर के आंकड़ों के बाद सोने में अल्पकालिक अस्थिरता की आशंका

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "वृहद मोर्चे पर, अमेरिकी फैक्टरी ऑर्डर सोमवार को जारी किए जाएंगे, जिससे सोने में अल्पकालिक अस्थिरता आ सकती है।"


गोल्डमैन सैक्स रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, उभरते बाजारों में केंद्रीय बैंकों की ओर से खरीद बढ़ा दिए जाने के कारण सोने की कीमत पहले की अपेक्षा अधिक बढ़ने की उम्मीद है। अनुमान है कि 2025 के अंत तक इस बहुमूल्य धातु की कीमत 3,000 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस तक बढ़ जाएगी।



रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस की ओर से यूक्रेन पर आक्रमण के बाद 2022 में रूसी केंद्रीय बैंक की परिसंपत्तियों को फ्रीज करने के बाद से उभरते बाजार के केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की खरीद में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed