फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: धनतेरस के दिन सोना 300 रुपये चढ़कर 81,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी 200 रुपये उछली

Tue, 29 Oct 2024 07:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 29 Oct 2024 07:22 PM IST
सार

Sone Chandi Ke Bhav: धनतेरस के दिन आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं के बीच मांग बढ़ने से मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 300 रुपये की चढ़कर 81,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, यह अब तक का रिकॉर्ड उच्च स्तर है। आइए जानते हैं सर्राफा बाजार के आंकड़े क्या कहते हैं।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की ओर से धनतेरस के दिन मांग बढ़ने से मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 300 रुपये की चढ़कर 81,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, यह अब तक का रिकॉर्ड उच्च स्तर है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार द्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी 200 रुपये बढ़कर 99,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पहले सोमवार को चांदी 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन

जानकार बोले- सोने के सिक्कों की जगह चांदी के सिक्कों की खरीदारी पर रहा जोर

व्यापारियों ने कहा कि वे मौजूदा स्तर पर सोने की पारंपरिक खरीद को नजरअंदाज करते हुए सांकेतिक खरीद के लिए चांदी के सिक्कों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 300 रुपए उछलकर 81,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली यह कीमती धातु 81,100 रुपये और 80,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी सोना अनुबंध की कीमत 178 रुपये या 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,744 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी के भाव - फोटो : amarujala.com

आभूषण बाजार में शुरुआती सुस्ती के बाद मांग बढ़ी

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एवं करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा, "धनतेरस के कारण एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में तेजी रही और लॉन्ग पोजीशन के लिए उत्साह बढ़ा। इस शुभ दिन पर शुरुआती सुस्ती के बावजूद अधिक खरीदारी हुई, जिससे एमसीएक्स पर कीमतों में तेजी आई और फिजिकल ज्वैलरी मार्केट में कीमतें 80,000 रुपये से ऊपर कारोबार कर रही थीं।" एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी चांदी का भाव 786 रुपये यानी 0.81 प्रतिशत बढ़कर 98,210 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 0.23 प्रतिशत बढ़कर 2,762.20 डॉलर प्रति औंस हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चिंता और बढ़ते अमेरिकी ऋण संकट के बीच मंगलवार को यूरोपीय कारोबारी घंटों में सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जिससे सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ रही है, जिससे कीमती धातु में निवेश बढ़ रहा है।"

Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

हर छोटी गिरावट पर सोने में बढ़ रही खरीदारी

ब्लिंकएक्स और जेएम फाइनेंशियल के उपाध्यक्ष (रिसर्च) (कमोडिटी व करेंसी) प्रणव मेर के अनुसार, पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोने में हर छोटे सुधार पर खरीदारी के साथ सकारात्मक कारोबार जारी है। मेर ने कहा कि इस सप्ताह ध्यान अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव और अगले सप्ताह फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के परिणाम पर रहेगा।

एक्सिस सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के शोध विश्लेषक देवेया गगलानी ने कहा, "रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध, मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव और फेड द्वारा ब्याज दर में 50 आधार अंकों की महत्वपूर्ण कटौती- जो चार वर्षों में सबसे बड़ी कटौती है - के कारण व्यापारी सुरक्षित निवेश परिसंपत्तियों की ओर मुड़ गए हैं, जिससे बहुमूल्य धातु की अपील बढ़ गई है।" एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.95 प्रतिशत बढ़कर 34.33 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च के वरिष्ठ विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, "इस सप्ताह प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं जैसे अमेरिकी जीडीपी, मुद्रास्फीति, उपभोक्ता विश्वास और रोजगार बाजार के आंकड़ों से विनिर्माण पीएमआई पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जो अमेरिकी फेडरल रिजर्व की भविष्य की मौद्रिक नीति के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed