फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: मजबूत वैश्विक संकेतों से सोना 78,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी की कीमतों में ये बदलाव

Thu, 26 Sep 2024 07:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 26 Sep 2024 07:23 PM IST
सार

Gold Silver Price: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोना लगातार दूसरे दिन भी 400 रुपये की तेजी के साथ 78,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मजबूत विदेशी रुख के बीच औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं के बीच मजबूत मांग से चांदी भी 1,000 रुपए बढ़कर 94,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Social Media

विस्तार

वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के साथ आभूषण विक्रेताओं की लगातार खरीदारी से  राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने का भाव 400 रुपये की तेजी के साथ 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया।

विज्ञापन


अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोना लगातार दूसरे दिन भी 400 रुपये की तेजी के साथ 78,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को यह कीमती धातु 77,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन


मजबूत विदेशी रुख के बीच औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं के बीच मजबूत मांग से चांदी भी 1,000 रुपए बढ़कर 94,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में यह धातु 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 77788 पर पहुंचा

इसके अलावा 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव भी 77,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को सोना 77,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय मांग में तेजी और मजबूत वैश्विक रुख के कारण सोने की कीमतों को समर्थन मिला।


इस बीच, वायदा कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्तूबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 162 रुपये या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,475 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 1,034 रुपये या 1.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 93,079 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना 0.61 प्रतिशत बढ़कर 2,701.20 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पश्चिमी केंद्रीय बैंकरों की आसान मौद्रिक नीति से सोने में तेजी

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "प्रमुख पश्चिमी केंद्रीय बैंकरों की आसान मौद्रिक नीति और मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध के कारण बढ़ती चिंताओं के बीच सोने में हाल के दिनों में तेजी को बढ़ावा मिला है।" गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के अलावा इससे कीमती धातुओं को भी समर्थन मिला।

कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला के अनुसार, कॉमेक्स सोना अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर के आसपास स्थिर बना हुआ है, जबकि व्यापारी अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के संबोधन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो गुरुवार को 10वें वार्षिक अमेरिकी ट्रेजरी मार्केट सम्मेलन में प्रसारित होने वाला है।



एशियाई कारोबारी घंटों में चांदी भी 2.63 प्रतिशत बढ़कर 32.86 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी व करेंसी सेगमेंट के उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी ने कहा कि व्यापारियों को शुक्रवार को आने वाले सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) आंकड़ों के साथ-साथ कोर व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) मूल्य सूचकांक का भी इंतजार रहेगा, जो बाजार की दिशा के लिए प्रमुख चालक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed